मोनालिसा ने शॉर्ट ट्यूब ड्रेस में दिखाया कर्वी फिगर, फैंस बोले- 'नजर ना लगे'

    मोनालिसा ने ऑफ शॉल्डर ब्लैक ड्रेस में अपनी काफी सिलजिंग तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को इन तस्वीरों पर खूब तारीफ मिल रही है।

    मोनालिसा ने शॉर्ट ट्यूब ड्रेस में दिखाया कर्वी फिगर, फैंस बोले- 'नजर ना लगे'

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में शिरकत की और यहां से उन्होंने अपने कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी हसीन लग रही हैं। मोनालिसा की ये फोटोज तेजी से इंटरनेट पर छा रही हैं। मोनालिसा ने इस इवेंट के लिए एक शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहनी थी। इसमें वो कमाल की लग रही हैं। हल्के लाल टच अप के साथ उन्होंने अपना मेकअप पूरा किया है। मोनालिसा ने फोटो क्लिक कराते हुए जो अदाएं दिखाई हैं, उनसे फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

    मोनालिसा की इन फोटोज पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। मोनालिसा की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, ''नजर ना लगे।'' दूसरे ने कहा, ''गॉर्जियस।'' इसी तरह तारीफों के पुल बांधे गए हैं।

    हाल ही में मोनालिसा ने अपना बर्थडे अपने पति विक्रांत के साथ सेलिब्रेट किया था। उनकी अपने पति को किस करते हुए वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। विक्रांत ने आधी रात को मोनालिसा को सरप्राइज दिया था। एक्ट्रेस ने केक काटकर पति तो किस किया था। इसका वीडियो खुद विक्रांत ने शेयर करते हुए लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड मोनालिसा लव यू।''

    बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विस्वास है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में खूब प्यार मिला है। एक्ट्रेस 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस और नच बलिए जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आई थीं। मोनालिसा अकसर अपनी दिलकश फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और फैंस को ये बहुत पसंद आती हैं।

    Tags