किराएदार से मालकिन बनीं मृणाल ठाकुर, कंगना रनौत के इन फैमिली मेंबर्स का खरीदा घर

    मृणाल ठाकुर ने कंगना रनौत के इन करीबियों का खरीद लिया घर, मुंबई में अब बन गईं मकान मालकिन

    किराएदार से मालकिन बनीं मृणाल ठाकुर, कंगना रनौत के इन फैमिली मेंबर्स का खरीदा घर

    मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म 'हाय नन्ना' की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मृणाल किराएदारनी से मकान मालकिन बन गई हैं। दरअसल वो मुंबई के जिस कॉम्पलैक्स में रह रही हैं। वहीं उन्होंने अपना खुद का एक घर खरीद लिया है। 

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल का ये घर मुंबई के अंधेरी में स्थित है और उन्होंने इसे मृणाल के पापा अमरदीप रनौत और भाई से खरीदा है। ये एक जोड़ी घर है। मतलब दो अगल बगल के घर हैं जिन्हें एक कर दिया गया है। इसमें कंगना के पिता और भाई 50-50 प्रतिशत के बराबर के हिस्सेदार थे। मृणाल ने ये घर उनसे लेकर अपने हिसाब से इसका इंटीरियर करवाया है। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि मृणाल ने ये घर कितने करोड़ में खरीदा है।

    मृणाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'हाय नन्ना' एक्टर नानी के साथ थी। अब उनकी फिल्म फैमिली स्टार आने वाली है। इस फिल्म में वो लीड रोल मे हैं और विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी। अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में उनकी एक और फिल्म SK 23 है जिसके ए आर मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है। 

    मृणाल ठाकुर वैसे बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। उन्हें जर्सी, पिप्पा, लव सोनिया और सुपर 30 जैसी फिल्मों में उनके दमदार रोल के साथ देखा गया है।

    वहीं कंगना रनौत इस साल अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। उन्होंने खुद इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल कर रही हैं। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    Tags