ऑस्कर 2023: NTR जूनियर ने बताई अपने कुर्ते की खासियत, अवार्ड जीतने पर कही बड़ी बात

    जानिए आखिर NTR जूनियर ने ऑस्कर में क्यों पहना है ये ब्लैक कुर्ता?

    ऑस्कर 2023: NTR जूनियर ने बताई अपने कुर्ते की खासियत, अवार्ड जीतने पर कही बड़ी बात

    ऑस्कर 2023 में फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू और डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने अवार्ड जीता है। इंटरनेशनली देश को पहचान दिलाने वाली इन दोनों फिल्मों की जबर तारीफ हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अवार्ड लाने वाली फिल्मों के कलाकारों और मेकर्स को बधाई दी है। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी RRR की बात करें तो फिल्म में रामचरण और NTR जूनियर ने लीड रोल निभाया था। दोनों इस अवार्ड सेरेमनी में अपने म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर के साथ पहुंचे थे। अवार्ड जीतने के बाद NTR जूनियर ने अवार्ड देश के नाम किया है।

    मैन ऑफ मासेस NTR जूनियर ने नाटू नाटू को ऑस्कर जीतने पर कहा-’मुझे अभी अपने खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ RRR की जीत नहीं है बल्कि एक देश के तौर पर भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह तो बस शुरुआत है। हमें दिखा रहा है कि भारतीय सिनेमा किस हद तक जा सकता है। कीरावनी गारू और चंद्रबोस गारू को बधाई। निश्चित रूप से यह राजामौली नामक एक मास्टर कहानीकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं था, जिन्होंने हमें पूरे प्यार से बरसाया। मैं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को आज उनकी जीत पर बधाई देना चाहता हूं, जो आज भारत में एक और ऑस्कर ला रही है।’

    NTR जूनियर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने कुर्ते पर बने शेर की खासियत के बारे में भी बात की एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन आउटफिट पहना है। कुर्ते पर बना ये गोल्डन शेर फिल्म में उनके किरदार भीम से से जुड़ा है। फ़िलहाल सभी ऑस्कर जीतने की खुशी मना रहे हैं। वहीं फैंस इना देश लौटने का इंतजार कर रहे हैं।-

    Tags