जमाने के आगे अपनी मां काजोल के साथ बहस करती दिखीं न्यासा देवगन, हेटर्स ने ले लिया आड़े हाथ

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इस समय बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक वीडियो की वजह से न्यासा देवगन हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं।

    जमाने के आगे अपनी मां काजोल के साथ बहस करती दिखीं न्यासा देवगन, हेटर्स ने ले लिया आड़े हाथ

    बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बीती रात ही न्यासा देवगन अपनी मां काजोल के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान न्यासा देवगन ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इस इवेंट में न्यासा देवगन और काजोल दोनों ही सिल्वर लुक में नजर आए। आते ही न्यासा देवगन ने फहफिल लूट ली. न्यासा देवगन कैमरे के आगे अपनी मां के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आईं। 

    इस इवेंट में न्यासा देवगन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से काजोल की बेटी हेटर्स के निशाने पर आ गई है। बीती रात से ही लोग न्यासा देवगन को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के इवेंट में न्यासा देवगन काफी जल्दबाजी में नजर आईं। मां के साथ फोटो खिंचवाते ही न्यासा देवगन जाने लगीं। ऐसे में काजोल ने न्यासा देवगन का हाथ पकड़ लिया।

    मीडिया के आगे न्यासा देवगन अपनी मां से बहस करती नजर आईं। मौके की नजाकत को समझते हुए काजोल ने मुस्कुराकर न्यासा देवगन को जाने दिया। हालांकि न्यासा देवगन की ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब न्यासा देवगन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग न्यासा देवगन को बिगड़ैल स्टारकिड के नाम से बुला रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग तो न्यासा देवगन के लुक की भी मजाक बना रहे हैं। कुछ लोग न्यासा देवगन को लेडी अजय देवगन बता रहे हैं। 

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये लड़की हर बार अपनी मां की जमाने के सामने बेइज्जती करवाती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, आजकल के बच्चे किसी के भी सामने अपने मां बाप की बेइज्जती कर देते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि न्यासा देवगन को किस बात की इतनी जल्दी है। न्यासा देवगन ने अपनी मां की ही बोलती बंद कर दी है।

    Tags