पलक तिवारी ने HT India's Most Stylish 2022 के रेड कारपेट पर किया 'बिजली डांस, वीडियो वायरल

    बीती रात उन्हें HT India’s Most Stylish 2022 फंक्शन में देखा गया था। इस अवार्ड फंक्शन में पलक को रेड गाउन में स्पॉट किया गया जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रेड कारपेट पर पहुंच कर अपने बिजली गाने पर डांस भी किया।

    पलक तिवारी ने HT India's Most Stylish 2022 के रेड कारपेट पर किया 'बिजली डांस, वीडियो वायरल

    श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। पलक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू बेशक नहीं किया है लेकिन वो एकाध म्यूजिक वीडियो से धूम मचा चुकी हैं। बीती रात उन्हें HT India’s Most Stylish 2022 फंक्शन में देखा गया था। इस अवार्ड फंक्शन में पलक को रेड गाउन में स्पॉट किया गया जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रेड कारपेट पर पहुंच कर अपने बिजली गाने पर डांस भी किया।

    HT India’s Most Stylish 2022 के रेड कारपेट से पलक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। रेड गाउन में रेड कारपेट पर पलक अपने और हार्डी संधू के गाने 'बिजली' पर थिरकती नज़र आ रही हैं। देखिये ये क्यूट वीडियो-

    पिछले साल पलक की डेब्यू फिल्म ‘रोज़ी’ का एलान हुआ था। पोस्टर भी शेयर किया गया था। लेकिन तब से अब तक इस फिल्म की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रोजी एक भूतिया फिल्म होने वाली थी। वहीं पिछले दिनों खबरें सामने आई कि पलक सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जिसका नया नाम भाईजान है से डेब्यू करने वाली हैं। वैसे पलक अपने अफेयर की खबर को लेकर भी खबरों में बनी रही। पलक का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम खान के साथ जुड़ा था। यहां तक की दोनों को कई बार रेस्टोरेंट के बाहर भी स्पॉट किया गया। रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त पर ही पता चलेगा।

    Tags