पठान फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर खुशी से झूम उठे फैंस, ट्विटर पर दिया फिल्म को लेकर ये रिएक्शन

    शाहरुख खान की फिल्म पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो लोगों को बहुत पसंद आया है। उन्होंने फिल्म को देखने के बाद कुछ इस तरह से रिएक्शन दिए हैं। 

    <p>फिल्म पठान को लेकर फैंस का रिएक्शन</p>

    फिल्म पठान को लेकर फैंस का रिएक्शन

    फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस पल का शाहरुख खान के फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। रात के 12 बजे से फर्स्ट डे फर्स्ट शो रखा गया था। उस दौरान भी फैंस की भारी भीड़ सिनेमाघरों के बाहर देखने को मिली है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस ने ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए जानते हैं कि लोगों को कैसी लगी बादशाह की बादशाहत। 

    फिल्म पठान के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के बाद फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म पठान में शाहरुख खान के लुक और बॉडी को देखकर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान के लिए उम्र कोई मयाने नहीं रखती है। 

    Tags