प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल में मनाया गणेश उत्सव, बेटी मालती को भी सिखाई पूजा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती जोन्स के साथ गणेश उत्सव मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल में मनाया गणेश उत्सव, बेटी मालती को भी सिखाई पूजा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुनर का डंका बजा चुकीं है। वहीं प्रियंका चोपड़ा निक जोंस के साथ शादी करके विदेश मे सेटल हो चुकीं हैं लेकिन वह कई बड़े मौकों पर इंडिया में देखी गयी है। अभी कुछ दिनों पहले ही वह मालती के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने के लिए आई थी। वह ज्यादातर US में ही रहती हैं और उनकी बेटी भी उनके साथ ही रहती है। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से गणेश उत्सव की कई सारी पिक्चर्स शेयर की है। इन पिक्चर्स में वह अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दे रही हैं जिसमें मालती ने एक पिंक कलर का प्यारा सा फ्रॉक पहन रखा है। प्रियंका की बेटी मालती ने फ्राक के साथ हाथों में बैंगल और बिंदी की ट्यूनिंग की है।

    पिक्चर्स में वह अपने टॉय गणेश को हग करती हुई दिखीं और उनके साथ खेलती भी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बप्पा की एक छोटी सी मूर्ति की झलक भी अपने फैन्स के साथ शेयर की। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि एक लड़की और उसके गणपति हमेशा उसके साथ हैं। साथ ही उन्होंने लिखा गणपति बप्पा मोरया। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोंस की उसके दोस्तों के साथ खेलते हुए पिक्चर शेयर की थी।

    बाजीराव मस्तानी' की एक्ट्रेस काशी बाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन पिक्चर्स शेयर कीं। पहली पिक्चर में प्रियंका मालती को पकड़े हुए दिखाई दे रहीं है, जबकि मालती अपने खिलौने से खेलने में बिजी दिख रही है। वहीं दूसरी पिक्चर में मालती अपने खिलौनों से भरे हुए टब में बैठी हुई है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका के लिए यह सबसे इंट्रेस्टिंग पल है और ये पिक्चर्स सबसे प्यारी पिक्चर्स में से एक है।

     ये पिक्चर्स आप सोशल मीडिया पर भी देखे सकतें है। इसके अलावा, आखिरी तस्वीर थोड़ी सी धुंधली है; हालाँकि, यह पता लगाया जा सकता है कि मालती अपने दोस्तों के साथ अपनी लाइफ का सबसे अच्छा समय बिता रही है।

    Tags