निक जोनस को प्रियंका की चोटी बनाते देखकर जलभुन कर राख हुईं फीमेल फैंस, बोलीं 'ऐसा पति पाने के लिए कौन सा व्रत...'

    प्रियंका चौपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा की चोटी बनाते नजर आ रहे हैं। 

    निक जोनस को प्रियंका की चोटी बनाते देखकर जलभुन कर राख हुईं फीमेल फैंस, बोलीं 'ऐसा पति पाने के लिए कौन सा व्रत...'

    बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचा रही अदाकारा प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने पहुंची थीं। यहां पर प्रियंका चोपड़ा वूमन का फाइनल मैच देखती नदर आईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रॉयल बॉक्स में बैठी नजर आईं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई वीडियोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं जिनमें इस कपल को रॉयल बॉक्स में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। 

    इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस कार में बैठकर प्रियंका चोपड़ा के बाल सही करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक जोनस ने अचानक ही प्रियंका चोपड़ा की पोनी को खोल दिया। जिसके बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बालों को अपने हाथ से ठीक किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। 

    लोग जीजू निक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं फीमेल फैंस तो प्रियंका चोपड़ा की किस्मत से जलती नजर आ रही हैं। एक फीमेल फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, मुझे ये जानना है कि ऐसा पति पाने के लिए कौन सा व्रत रखना पड़ता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भगवान करे कि हर लड़की को निक जोनस जैसा ही पति मिले। इतना ही नहीं कुछ लोग तो निक जोनस को बेस्ट जीजू कै टैग दे रहे हैं। 

    इस दौरान निकल जोनस सूटबूट में पोज देते नजर आए। वहीं प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ग्रीन लुक में कमाल लग रहे हैं। लोग तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखकर चौंक गए हैं। फैंस निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। बहरहाल आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये अंदाज कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। 

    Tags