प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुरजी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की दादा पोती की जबरदस्त तस्वीर

    आज प्रियंका चोपड़ा अपने ससुर केविन जोनस का जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुरजी को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की दादा पोती की जबरदस्त तस्वीर

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चुनिंदा हसीनाओं में से एक हैं जिन्होंने शादी के बाद इंडिया को ही छोड़ दिया। प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। हालांकि समय समय पर प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस को देती रहती हैं। आज प्रियंका चोपड़ा अपने ससुर केविन जोनस का बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा भी प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही किया है। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट शेयर की है। 

    इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने केविन जोनस और अपनी बेटी मालती की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में मालती अपने दादा की गोद में खेलती नजर आ रही है। हालांकि तस्वीर में केविन और मालती दोनों का ही चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पापा केविन... हम सभी लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। लोग लगातार प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ससुराल में प्रियंका चोपड़ा अपनी सभी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के लिए आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज प्रियंका चोपड़ा की फिल्म गुंडे को 10 साल हो गए हैं। 

    इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फिल्म गुंडे में एक अंडरकवर कॉप बनकर प्रियंका चोपड़ा ने सबका दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को एक साथ रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करने का मौका मिला था। यही वजह है जो उस साल फिल्म गुंडे ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। फिल्म गुंडे के गाने तो आज भी लोगों के जबान पर चढ़े रहते हैं। 

    Tags