पुष्पा 2: साड़ी पहनकर स्टाइल मारते नजर आए अल्लू अर्जुन, सेट से लीक हुई ये जबरदस्त फोटो

    पुष्पा 2 में एक्टर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर एक्टर से जुड़ी वायरल हो रही है, जिसमें वो साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। 

    पुष्पा 2: साड़ी पहनकर स्टाइल मारते नजर आए अल्लू अर्जुन, सेट से लीक हुई ये जबरदस्त फोटो

    बॉलीवुड से ज्यादा इस वक्त साउथ इंडस्ट्री लोगों का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही है। इस इंडस्ट्री को लोगों के बीच हिट करने का काम एक्टर अल्लू अर्जुन ने बखूबी तरीके से किया है। फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए अल्लू अर्जुन की साड़ी पहने हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो तस्वीर पुष्पा 2 से जुड़ी बताई जा रही है। अल्लू अर्जुन की साड़ी पहने हुए तस्वीर को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि अभिनव नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट में अल्लू अर्जुन की तस्वीर नजर आ रही है, जिसमें वो साड़ी पहने हुए दिखाई दे रहे है। तस्वीर में अल्लू अर्जुन के चेयर पर बैठने का अंदाज भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये तस्वीर पुष्पा 2 के सेट से वायरल हो रही है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई एक्टर अल्लू अर्जुन की साड़ी पहने हुए की तस्वीर।

    पुष्पा 2 को लेकर मेकर्स ने दी थी बड़ी जानकारी

    अल्लू अर्जुन से जुड़े इस पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स की तरफ से एक बड़ी जानकारी शेयर की गई है। मेकर्स की तरफ से ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई थी कि फिल्म पुष्पा 2 के लिए अब बस 200 दिन ही बाकी है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम सुकुमार ने किया है। वहीं, इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

    Tags