पुष्पा 2 में नहीं होगा जाह्नवी कपूर का आइटम नंबर, संजय दत्त पर आई ये अपडेट!

    संजय दत्त और जाह्नवी कपूर का पुष्पा 2 से साफ हुआ पत्ता या कभी नहीं किया गया था अप्रोच?

    पुष्पा 2 में नहीं होगा जाह्नवी कपूर का आइटम नंबर, संजय दत्त पर आई ये अपडेट!

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 या पुष्पा: द रूल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स के आने की भी खबरें तेजी से मीडिया में फैली थीं। सामने आया था कि पुष्पा 2 में संजय दत्त और जाह्नवी कपूर की एंट्री हो रही है। संजय दत्त का एक इम्पैक्टफुल रोल बताया जा रहा था। हालांकि ये एक कैमियो ही होता। जबकि जाह्नवी कपूर के बारे में कहा गया कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जगह इस बार आइटम नंबर के लिए दिखाई देंगी।

    हालांकि अब कुछ और ही सामने आ रहा है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के ये दोनों ही एक्टर फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट में एक सोर्स ने कहा, ''हमें नहीं पता ये अफवाहें कहां से फैल रही हैं। ना ही प्रोड्यूसर और ना ही डायरेक्टर ने इन नामों पर चर्चा की है।''

    सोर्स ने संजय दत्त के बारे में आगे कहा, ''खुलकर कहूं तो संजय दत्त साउथ में काफी ओवर एक्सपोज हो गए हैं क्योंकि वो यहां काफी फिल्में कर रहे हैं। अगर उन्हें कुछ एक्टर्स चाहिए होंगे तो वो बड़े रिफ्रेश स्टार का लाएंगे, जिससे स्पेशल रोल के लिए हाइप बन सके।''

    वहीं जाह्नवी कपूर के बारे में बात करते हुए सोर्स ने कहा, ''ये रिपोर्ट्स बेसलेस हैं क्योंकि उन्होंने स्पेशल सॉन्ग के लिए जाह्नवी कपूर को साइन नहीं किया है, हालांकि उन्हें राम चरण के अपोजिट एक बड़ी फिल्म में कास्ट किया गया है।''

    पुष्पा 2 की बात करें तो इस बार भी इसे सुकुमार ही डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। मेकर्स ने इसके लिए पूरी कमर कस रखी है। एक वीडियो और पोस्टर्स से पुष्पा 2 की एक्साइटमेंट बनी हुई है। अल्लू अर्जुन अबकी बार और भी खतराक रोल में नजर आने वाले हैं। फहाद फाजिल की दुश्मनी से ही फिल्म की कहानी शुरू होगी लेकिन ये आगे क्या मोड़ लेगी, ये किसी को नहीं पता। 

     

    Tags