पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन के साथ रंग जमाती नजर आएंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रश्मिका मंदाना को देगी टक्कर

    फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। फिल्म में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस की एंट्री होती नजर आएगी। जोकि रश्मिका मंदाना को कड़ी टक्कर देगी। 

    पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन के साथ रंग जमाती नजर आएंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रश्मिका मंदाना को देगी टक्कर

    फिल्म पुष्पा 2 को लेकर इस वक्त फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। इस फिल्म में कई सारे अपडेट्स इस वक्त सामने आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इस खबर पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है। यदि ये बात सच साबित होती है तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

    दरअसल जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुष्पा 2 को लेकर मेकर्स ने जान्हवी कपूर को अप्रोच करने का काम किया है। एक्ट्रेस एक आइटम सॉन्ग का हिस्सा होने वाली है। वो उसी तरह से तड़का लगाती हुई नजर आएगी, जैसे कि पहले पार्ट में सामंथा प्रभु ने लगाया था। एक्ट्रेस सामंथा प्रभु उ अंटावा गाने पर नाचती हुई दिखाई दी थी। उनके स्टाइल और डांस ने फैंस को इंप्रेस करने का काम बखूबी किया था। ये गाना लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से हिट हुआ था। ऐसे में मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी धमाकेदार आइटम सॉग्न लगाने की तैयारी में हैं। फिलहाल इस खबर पर जान्हवी कपूर ने किस भी तरह की पुष्टि नहीं की है। 

    जान्हवी कपूर देगी रश्मिका मंदाना को कड़ी टक्कर

    यदि ये बात किसी भी तरह से सच होती है तो जान्हवी कपूर और रश्मिका दोनों को एक-साथ स्क्रीन पर देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। एक्टर जान्हवी कपूर की बात करें तो वो हाल ही में सुपरहिट फिल्म एनिमल में नजर आई थी। एक्ट्रेस रश्मिका एक्टर रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आई थीं। वैसे रश्मिका इन दिनों जापान में नजर आई थी। वो एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए वहां पर पहुंची थी। डायरेक्टर सुकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम बखूबी करने वाले हैं।

    Tags