दिलवाले दुल्हनिया... के शाहरुख खान के किरदार से इंस्पायर्ड हुए राज कुंद्रा
राज कुंद्रा 1995 में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के शाहरुख बन कर मुंबई में स्पॉट हुए। इस लुक को पूरा करने के लिए बिजनेसमैन ने अपने हाथों में एक गिटार तक लिया हुआ था। वो वो फिल्मी दुनिया का राज था और यहां ये राज असल दुनिया के हैं। देखिये-
![दिलवाले दुल्हनिया... के शाहरुख खान के किरदार से इंस्पायर्ड हुए राज कुंद्रा दिलवाले दुल्हनिया... के शाहरुख खान के किरदार से इंस्पायर्ड हुए राज कुंद्रा](https://imagesv2.desimartini.com/images/202210/shahrukh-1665223688.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले कुछ महीनों से अपने चेहरे पर मास्क लगा कर घर से बाहर निकल रहे हैं। इसके पीछे का कारण उनकी चुप्पी है। ऐसे में बीती रात बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब तक के अपने सबसे अनोखे लुक में नज़र आये। उनका ये नया अंदाज़ शाहरुख़ खान से इंस्पायर्ड लगा।
राज कुंद्रा 1995 में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के शाहरुख बन कर मुंबई में स्पॉट हुए। इस लुक को पूरा करने के लिए बिजनेसमैन ने अपने हाथों में एक गिटार तक लिया हुआ था। वो वो फिल्मी दुनिया का राज था और यहां ये राज असल दुनिया के हैं। देखिये-
बता दें, पिछले साल जुलाई में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। बिजनेसमैन को करीब महिना भर जेल में ही रहना पड़ा था। इस मामले की अब तक जांच जारी है। लेकिन राज कुंद्रा ने मीडिया से परहेज कर ली है। वो बाहर अपने चेहरे को छुपा कर नए तरह के मास्क में ही नज़र आते हैं। हालांकि, ये अभी कन्फर्म नहीं है कि उन्होंने किस वजह को लेकर अपना चेहरा छुपाया हुआ है। लेकिन शाहरुख खान के इस मॉडर्न मास्क वाले लुक में उन्हें पसंद किया जा रहा है।