राखी सावंत ने कहा 'रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट कर देश की लड़कियों पर मेहरबानी की है', देखिये

    एक्ट्रेस कहती हैं कि रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया कर देश की लड़कियों पर मेहरबानी की है। एक्ट्रेस ने कहा फोटोशूट देखकर आंखों और दिल को शांति मिली है कि हमने एक लड़का न्यूड देखा है।

    Rakhi Sawant Ranveer Singh

    Rakhi Sawant Ranveer Singh

    राखी सावंत अपने अटपटे, विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद कहीं राखी के खिलाफ भी FIR न हो जाये। क्योंकि देश में लोग आहत बहुत होते हैं। बडबोली की ये बातें किसी के सेंटीमेंट्स को आहत न कर दें।

    राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है जब जिसमें एक्ट्रेस बताती हैं कि वो अभी दुबई से देश वापस आई है। यहां लोग रणवीर के न्यूड फोटोशूट की बातें कर रहे हैं। आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया कर देश की लड़कियों पर मेहरबानी की है। एक्ट्रेस ने कहा फोटोशूट देखकर आंखों और दिल को शांति मिली है कि हमने एक लड़का न्यूड देखा है। रणवीर इतना हैंडसम लग रहा है कि कहीं मेरी नजर न लग जाये। तुम ऐसे ही फोटोशूट करवाओ। मैं तुम्हें ऐसा ही देखना चाहती हूं। अब उम्मीद है राखी के इस प्यार पर रणवीर का रिप्लाई आ जाये।

    बता दें, पिछले दिनों रणवीर सिंह ने एक फोटोशूट के लिए अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर को समर्थन मिला लेकिन देश के कई कोनों में उनके खिलाफ विरोध देखा गया। इंदौर में तो रैली निकाली गई। टीवी पर डिबेट चली। FIR हुई। लेकिन एक्टर ने फ़िलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। उन्हें फैंस की तरफ से लगातार समर्थन मिल रहा है। अब इंतजार हो रहा है उनके बयान का। उम्मीद जताई जा रही है रणवीर अपने इस न्यूड फोटोशूट पर जल्द कोई टिप्पणी करेंगे।

    Tags