न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह पहुंचे पुलिस स्टेशन, दर्ज कराया 8 पन्नों का बयान

    रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट केस में पुलिस स्टेशन जाकर अपना बयान दर्ज करा दिया है। पुलिस ने पिछले दिनों ही एक्टर को समन भेजा था।

    न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह पहुंचे पुलिस स्टेशन, दर्ज कराया 8 पन्नों का बयान

    न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस ने रणवीर सिंह को हाल ही में समन भेजा था। इसके बाद एक्टर ने पुलिस से दो हफ्ते का समय मांगा था। लेकिन एक्टर सोमवार को सुबह-सुबह पुलिस थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने अपना 8 पन्ने का बयान दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने चेंबुर थाने में करीब ढाई घंटे का वक्त बिताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ऑफिसर ने बताया, ''एक्टर आज सुबह 7 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए और सुबह 9.30 बजे तक उनका बयान दर्ज किया गया. हमारी प्रश्नावली के आधार पर उन्होंने हमें हस्तलिखित बयान दिया है।''

    रणवीर सिंह पर एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने 22 अगस्त को रणवीर सिंह को बुलाया था। एनजीओ ने आरोप लगाया था कि महिलाओं के सेंटीमेंट्स को हर्ट किया गया। वहीं कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि वो निर्दोष हैं और उनका महिलाओं को किसी भी तरीके से ठेस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था। बता दें कि रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए किया था। इसके बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि कई लोग उनके सपोर्ट में भी थे।

    अब आगे क्या होता है वो तो पुलिस के अगले एक्शन्स पर पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को दोबारा पुलिस स्टेशन आने के लिए भी कहा गया। जब पुलिस बुलाएगी तो उन्हें आना होगा। 

    फिलहाल रणवीर सिंह अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स के कामों में बिजी हैं। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। इसमें उनका डबल रोल होगा। इसके अलावा एक्टर के पास करण जौहर की डायरेक्शन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। लिस्ट में साउथ के पॉपुलर एक्टर शंकर की भी फिल्म है।   

    Tags