राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होते ही हाथ में झंड़ा लेकर झूमते दिखे राजपाल यादव, फैंस को आई हनुमान की याद

    बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राम नाम का झंडा हाथ में लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होते ही हाथ में झंड़ा लेकर झूमते दिखे राजपाल यादव, फैंस को आई हनुमान की याद

    आज का दिन देशभर के राम भक्तों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज भगवान राम अपने असली घर में दस्तक देने वाले हैं। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। वहीं बॉलीवुड, क्रिकेट, खेल और राजनीति जगत के कई बड़े चेहरे अयोध्या में एंट्री कर सकते हैं। वहीं अंबानी परिवार भी भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे हैं। लगातार लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस समय अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी है। 

    बॉलीवुड सितारे लगातार अयोध्या से अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। हाल ही में राजपाल यादव ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में राजपाल यादव भगवान राम के नाम का झंडा लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राजपाल यादव जोर जोर से भगवान राम के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजपाल यादव ने लिखा, जय श्री राम...। 

    हालांकि राजपाल यादव का ये वीडियो अयोध्या का नहीं है। राजपाल यादव का ये वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का है। इसके बाद भी लोग राजपाल यादव की वीडियो को पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि राजपाल यादव भी राम भक्त हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि राजपाल यादव की तुलना भगवान हनुमान से कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राजपाल यादव भगवान हनुमान की तरह गुलाटी मार रहे हैं। 

    भले ही राजपाल यादव अयोध्या न पहुंच पाए हों लेकिन बहुत से बॉलीवुड सितारे अयोध्या की चौखट पर पहुंच गए हैं। ये सितारे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा ले रहे हैं। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना, आलिया रणबीर, विक्की कटरीना, रोहित शेट्टी, जैसी श्रॉफ, अनुपम खेर, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों का नाम शामिल है।

    Tags