रणबीर कपूर ने दोस्त आदित्य रॉय कपूर को देखते ही कर दिया जोरदार किस, वीडियो वायरल

    अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को गर्म जोशी के साथ मिलते हुए देखा जा सकता है। यहां तक की रणबीर ने आदित्य से मिलते ही उन्हें जोरदार पप्पी दे दी। ये वीडियो देख कर कहीं आलिया को जलन न होने लगे। वहीं पैपराजी दोनों को फिर से ‘ये जवानी है दीवानी’ के दूसरे पार्ट में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

    रणबीर कपूर ने दोस्त आदित्य रॉय कपूर को देखते ही कर दिया जोरदार किस, वीडियो वायरल

    Hindustan Times India’s Most Stylish Awards 2022 में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नज़र आये। कुछ एक दूसरे के हाथों माँ हाथ डाल कर पहुंचे तो कुछ ने अकेले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस इवेंट में रणबीर कपूर अपनी शमशेरा की हीरोइन वाणी कपूर के साथ पहुंचे थे। वहीं आदित्य रॉय कपूर अकेले ही नज़र आये। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों को गर्म जोशी के साथ मिलते हुए देखा जा सकता है। यहां तक की रणबीर ने आदित्य से मिलते ही उन्हें जोरदार पप्पी दे दी। ये वीडियो देख कर कहीं आलिया को जलन न होने लगे। वहीं पैपराजी दोनों को फिर से ‘ये जवानी है दीवानी’ के दूसरे पार्ट में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

    वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे रणबीर अपने दोस्त आदित्य को गले लगाते हैं और फिर उन्हें गाल पर किस कर देते हैं। देखिये-

    बता दें, हाल में आदित्य फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ में नज़र आये थे। फिल्म में उनकी परफॉरमेंस और एक्शन सीक्वेंस की ऑडियंस ने खूब पसंद किया। लेकिन ये फिल्म ज्यादा हफ़्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। वहीं अब रणबीर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ ले कर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला। अब बस फिल्म देखने का इंतजार है। फिल्म में रणबीर डबल रोल में दिखेंगे। साथ ही वाणी कपूर अहम रोल में नज़र आएंगे। ये रणबीर की कमबैक फिल्म होने वाली है। इसके अलावा सितंबर में आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज़ हो रही है।

    Tags