रणबीर कपूर ने रातों रात छोड़ी शराब और नॉनवेज, वजह जानकर फैंस को लगा सदमा

    णबीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में भगवान श्री राम के डिवाइन रोल में नजर आने से पहले अल्कोहल और नॉनवेज खाने को छोड़कर सात्विक भोजन लेना शुरू कर कर चुके हैं।

    रणबीर कपूर ने रातों रात छोड़ी शराब और नॉनवेज, वजह जानकर फैंस को लगा सदमा

    संजू और ब्रह्मास्त्र जैसी हिट फिल्में देने के बाद रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में जल्द ही अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। रणबीर अपने गुड लुक, अपनी एक्टिंग को लेकर फैंस के बीच में काफी ज्यादा फेमस है। वहीं रणबीर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रणबीर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में भगवान श्री राम के डिवाइन रोल में नजर आने से पहले अल्कोहल और नॉनवेज खाने को छोड़कर सात्विक भोजन लेना शुरू कर कर चुके हैं।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर रामायण फिल्म में भगवान राम के डिवाइन रोल को निभाने के लिए फिल्म की शूटिंग तक अल्कोहल और नॉनवेज को अलविदा कह चुके है। वह इस फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आएंगे जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी तक दिखाई गयी सभी रामायण की तरह इस रामायण में भी भगवान राम के रोल को आईकॉनिक बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते रणबीर कपूर ने यह फैसला लिया है।

    बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है जिसमें केजीएफ एक्टर यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के अगस्त तक रिलीज होने की संभावना है। वहीं यह फिल्म राम और सीता की कहानी पर ही फोकसड होगी। जिसमें सीता माता के हरण और राम के रावण वध की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में दमदार वीएफएक्स भी अपनी भूमिका निभाएंगे जिसके लिए ऑस्कर विनिंग टीम DNEG से कांटेक्ट किया गया है। 

    इस फिल्म को काफी हद तक जीवंत बनाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी वहीं फिल्म के कई किरदारों को मेकर्स ने अभी भी सीक्रेट रखा हुआ है। फिल्म कौन नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि रणबीर कपूर की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है।

    Tags