दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए रणवीर ने पकड़ी फ्लाइट, फोटो देख कर हुए बेचैन

    उन्होंने हाल में उन्हें रेड कारपेट पर देखा गया था। एक्ट्रेस ने यही तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे देखने के बाद रणवीर ने सीधे कान्स के लिए फ्लाइट पकड़ ली।

    दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए रणवीर ने पकड़ी फ्लाइट, फोटो देख कर हुए बेचैन

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों हर मौके पर साथ देखे जाते हैं। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लोए प्यार जताने से पीछे नहीं हटते। वहीं इन दिनों दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनकर पहुंची हैं। उन्होंने हाल में उन्हें रेड कारपेट पर देखा गया था। एक्ट्रेस ने यही तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे देखने के बाद रणवीर ने सीधे कान्स के लिए फ्लाइट पकड़ ली।

    Deepika Padukone

    दरअसल, दीपिका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी रेड कारपेट पर वॉक वाली कुछ तस्वीर शेयर की थी। इस पर रणवीर ने कमेंट किया 'किलिंग मी' इसके अगले कमेंट में रणवीर ने कान्स फ्लाइट पकड़ने की बात कह दी। एक्टर ने लिखा –अब बस बहोत हुआ मैं फ्लाइट ले रहा हूं।’ और अगले पल एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये फैसला आखिरी मौके पर हुआ। अब पत्नी दीपिका के लिए रणवीर का ये प्यार देख कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक्टर किसी भी वक़्त कान्स में पत्नी दीपिका के साथ स्पॉट हो सकते हैं।

    Ranveer Singh

    बता दें, रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में अपने कई सालों के रिश्ते को नाम देते हुए इटली जा कर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों पिछले साल रिलीज़ हुई 83 में नज़र आये थे। अब रणवीर दीपिका से मिलने कान्स पहुंच रहे हैं। इन्हें साथ देखने का इंतजार किया जा रहा है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर साउथ फिल्म अन्नियन के हिंदी रीमेक, रोहित शेट्टी की सर्कस और करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं दीपिका को हाल में ‘गहराइयां’ में देखा गया था। अब उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

    Tags