ऋतिक रोशन के बच्चों के साथ बॉन्डिंग बढ़ा रही हैं सबा आजाद, फैमिली में आने को हैं तैयार?

    ऋतिक रोशन के बच्चों से प्यार बढ़ा रही हैं गर्लफ्रेंड सबा आजाद, फिल्म देखने के लिए निकले साथ

    ऋतिक रोशन के बच्चों के साथ बॉन्डिंग बढ़ा रही हैं सबा आजाद, फैमिली में आने को हैं तैयार?

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। दोनों एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं। वो एक दूसरे को इमोशनली और प्रोफेशनली सपोर्ट कर रहे हैं। अकसर दोनों को साथ में डेट पर जाते देखा जाता है। लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला है। शुक्रवार की रात सबा आजाद और ऋतिक रोशन के अलावा एक्टर के बच्चे भी साथ में नजर आए। ऋतिक अपने दोनों बेटे ऋदान और ऋशान को साथ लेकर आए थे। सारे मिलकर मुंबई में जुहू स्थित पीवीरआर मूवी देखने के लिए पहुंचे थे।

    ऋतिक रोशन ने इस मौके पर एक हूडी और ट्राउजर पहनी थी। जबकि सबा आजाद ने एक ब्लैक क्रॉप टॉप और एक बोगी पैंट पहनी थी। दोनों बच्चे भी काफी कूल लग रहे थे। हालांकि कुछ लोगों ने सबा आजाद को ट्रोल किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''अच्छा हुआ बता दिया, मुझे लगा अपनी बेटी के साथ आया है।'' जबकि एक दूसरे ने लिखा, ''ऋतिक अपने तीन बच्चों के साथ।''

    ऋतिक रोशन के दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान उनकी पहली पत्नी सुजैन खान से हैं। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और साल 2014 में तलाक ले लिया था। ऋतिक के पहले बेटे ऋहान का जन्म साल 2006 में हुआ था जबकि ऋदान का जन्म साल 2008 में हुआ था।

    ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो फिल्म फाइटर की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल मे हैं। अनिल कपूर भी अहम रोल निभाएंगे। इसके अलावा ऋतिक रोशन फिल्म 'वॉर' और 'कृष 4' में नजर आएंगे। इस बार वॉर में आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। वहीं कृष 4 पर भी काम शुरू कर दिया गया है। कृष 4 को राकेश रोशन नहीं बल्कि करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे।

    Tags