सलमान खान-बाहुबली प्रभास में अब तक की सबसे बड़ी टक्कर, टाइगर 3 और सलार ईद 2023 में होंगी रिलीज़

    ऐसे में कम ही एक्टर ने सलमान की ईद पर अपनी फिल्म रिलीज़ करने के बारे में नहीं सोचा। लेकिन अगली ईद पर अब तक की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। ईद 2023 में सलमान खान की ईद के साथ बाहुबली प्रभास की ‘सलार’ रिलीज़ होने जा रही है।

    सलमान खान-बाहुबली प्रभास में अब तक की सबसे बड़ी टक्कर, टाइगर 3 और सलार ईद 2023 में होंगी रिलीज़

    सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ के लिए उनके फैंस इंतजार में बैठे हैं। ये टाइगर फ्रंचाईजी जी तीसरी कड़ी है। सलमान और कैटरीना कैफ लंबे समय से फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। एलान हुआ था हर साल की तरह सलमान 2023 की ईद पर फैंस को इस फिल्म के रूप में ईदी देंगे। हर साल की ईद सलमान के नाम दर्ज है। ऐसे में कम ही एक्टर ने सलमान की ईद पर अपनी फिल्म रिलीज़ करने के बारे में नहीं सोचा। लेकिन अगली ईद पर अब तक की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। ईद 2023 में सलमान खान की ईद के साथ बाहुबली प्रभास की ‘सलार’ रिलीज़ होने जा रही है।

    ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने दो ट्वीट करते हुए इस जबरदस्त टक्कर की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सलमान खान की ‘टाइगर 3’ और प्रभास की ‘सलार’ ईद 2023 में रिलीज़ हो रही है। ये दोनों ही फिल्में 14 अप्रैल 2023 को थिएटर में दस्क्त देंगी। देखिये ट्वीट-

    फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की दुनियाभर में एक बड़ी पहचान बन गई है। बाहुबली का किरदार सिनेमा का एक अमर किरदार जो कई दशकों तक याद किया जायेगा। वहीं प्रभास बाहुबली के बाद साहो और राधेश्याम जैसी फिल्मों से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

    वहीं सलमान खान पहले ही देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। टाइगर सीरीज की दोनों फिल्मों से कमाल कर चुके हैं। आखिरी बार अंतिम और राधे जैसी फिल्मों में नज़र आये थे। उनकी भी ये फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन दोनों ही एक्टर्स के पास अच्छा फैन बेस है। अब इस बड़ी टक्कर में जीत किसकी होती है ये देखने का इंतजार है। दोनों ही फिल्में बड़े बजट पर बनाई गई हैं।

    Tags