समर सिंह ने इस गाने के साथ फिर से मचाया हीरोइन संग गदर, डांस मूव्स ने जीत लिया दिल

    भोजपुरी सिंगर समर सिंह और चांदनी सिंह का गाना ननदिय पीस के राखु हरदिया रिलीज किया जा चुका है। फैंस की तरफ से इस गाने को खूब सारा प्यारा भी मिल रहा है। 

    समर सिंह ने इस गाने के साथ फिर से मचाया हीरोइन संग गदर, डांस मूव्स ने जीत लिया दिल

    भोजपुरी इंडस्ट्री का जब भी कोई गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाता है। उस वक्त फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया है। देसी स्टार समर सिंह का गाना ननदिय पीस के राखु हरदिया हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह जबरदस्त तहलका मचाती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री तो काफी कमाल की लग रही है। फैंस इस गाने को खूब एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    समर सिमह के ऑफिशिल यूट्यूब चैनल की तरफ से ननदिया पीस के राखु हरदिया गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने में समर सिंह की पत्नी का रोल चांदनी सिंह निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों पति-पत्नी के रोल को बखूबी निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में समर सिंह चांदनी से कहते हैं कि वो घर पर आ रहे हैं। उनका अपनी पत्नी से मिलने का जी कर रहा है। ये बात सुनते ही चांदनी काफी खुश हो जाती है और अपनी ननद से कहती हैं ननदिया पीस के राखु हरदिया पिया फेरु दिए दरद। इसके बाद गाने में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है। यहां देखिए समर सिंह का वायरल होता हुआ नया गाना। 

    इस गाने को समर सिंह के अलावा शिल्पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने को फिल्माने का काम समर सिंह और चांदनी सिंह पर किया गया है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर का काम रौशन सिंह ने किया है। साथ ही इसके डायरेक्टर गोल्डी जैसवाल है। इस गाने को अब तक कई सारे लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने इस गाने को सुनने के बाद कमेंट में लिखा- हमारे बड़े भैया हमेशा नए अंदाज में आते हैं। लव यू भाईया। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार गाना। 

    Tags