आकांक्षा दुबे केस में मिली बड़ी सफलता, आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

    आकांक्षा दुबे के केस में बढ़ा मामला सामने आया है। इस मामले में यूपी पुलिस ने सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    <p>आकांक्षा दुबे और समर सिंह</p>

    आकांक्षा दुबे और समर सिंह

    भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे की मौत से सभी लोग हैरानी में पड़ गए थे। पहले तो ये मामले आत्महत्या का नजर आ रहा था, लेकिन बाद में इस केस के अंदर कई नए मोड़ आते हुए दिखाई दिए। इस केस से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। आकांक्षा दुबे की हत्या के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात को यूपी पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सिंगर को चार्म्स क्रिस्ट सोसयटी राजगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया।

    डीसीपी (गाजियाबाद शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा, "वाराणसी आयुक्तालय के सारनाथ पुलिस थाने की एक टीम गुरुवार देर रात गाजियाबाद आई थी। उन्होंने समर सिंह को चार्म्स कैसल (हाउसिंग) सोसायटी से पकड़ने में गाजियाबाद पुलिस की मदद मांगी।" डीसीपी ने शुक्रवार सुबह कहा, "आरोपी को वाराणसी पुलिस टीम द्वारा ट्रांजिट रिमांड के लिए गाजियाबाद की एक अदालत में पेश किया जा रहा है।"

    ऐसे आगे बढ़ा आकांक्षा दुबे का पूरा मामला

    फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। 25 वर्षीय अभिनेता को फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं और होटल में ठहरी थीं। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे का मामला उठाने वाले वकील शशक शेखर त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निशान खड़ा किया है और कहा है कि वह मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह ले रहे थे और उसके आधार पर पुलिस के लिए सवाल तैयार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए एक टीम भी बनाई थी।

    Tags