शाहरुख खान ने छैय्यां-छैय्यां पर किया डांस, फैंस को ऐसे दिया रिटर्न गिफ्ट

    शाहरुख खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन अपने फैंस के बीच में मनाया है। उन्होंने इस दौरान अपनी ही फिल्म के एक गाने पर डांस किया और केक भी काटा।

    शाहरुख खान ने छैय्यां-छैय्यां पर किया डांस, फैंस को ऐसे दिया रिटर्न गिफ्ट

    शाहरुख खान ने बुधवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। रात 12 बजते ही उनके घर के आगे फैंस की भारी भीड़ लग गई थी। ये नजारा सालों से देखा जा रहा है। हर साल लोग उनके घर के आगे इक्ट्ठे हो जाते हैं और बर्थडे विश करते हैं। फिर एक्टर भी उन्हें निराश नहीं करते। वो हमेशा अपने घर की छत पर आकर फैंस से मिलते हैं। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन एक्टर ने इस बार फैंस को अलग से सरप्राइज देने के बारे में सोचा। एक्टर ने दरअसल एक इवेंट में शिरकत की और वहां फैंस से मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने फैंस के साथ छइंया-छइंया गाने पर डांस भी किया। शाहरुख खान ने फैंस के बीच में ही केट भी काटा।

    शाहरुख खान का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान था कि उन्होंने कैसे अचानक से फैंस के बीच में बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला कर लिया। लेकिन शाहरुख तो फिर शाहरुख हैं। उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा डडलानी से कहा और सारा काम हो गया। वीडियोज में शाहरुख खान के लिए दीवानगी पूरी तरह से देखी जा सकती है।

    शाहरुख खान ने इस मौके पर एक जींस जैकेट पहनी थी। उसमें पीछे पठान लिखा हुआ था। बता दें कि 2 नवंबर को ही उनकी कमबैक फिल्म पठान का टीजर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनका जबरदस्त और धांसू एक्शन देखने को मिला है। शाहरुख खान के अलावा उनकी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल मे हैं। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज होगी। 

    एक्टर इसके अलावा डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।

    Tags