शाहरुख़ खान ने फिर बाहें फैला कर कहा 'I am the best', शहनाज़ गिल ने अनिल कपूर को नचाया

    वहीं बीती रात उन्हें मुंबई पुलिस के फंक्शन उमंग में थिरकते देखा गया है। हजारों पुलिस ऑफिसर्स, जवानों, फैंस के बीच शाहरुख़ खान अपने ही अंदाज़ में नज़र आये। उन्होंने लंबे समय बाद अपना पॉपुलर बाहें फैलाने वाला स्टेप भी किया।

    शाहरुख़ खान ने फिर बाहें फैला कर कहा 'I am the best', शहनाज़ गिल ने अनिल कपूर को नचाया

    शाहरुख़ खान ने हाल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किये हैं। इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर आकर बातचीत की थी। वहीं बीती रात उन्हें मुंबई पुलिस के फंक्शन उमंग में थिरकते देखा गया है। हजारों पुलिस ऑफिसर्स, जवानों, फैंस के बीच शाहरुख़ खान अपने ही अंदाज़ में नज़र आये। उन्होंने लंबे समय बाद अपना पॉपुलर बाहें फैलाने वाला स्टेप भी किया।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उमंग कार्यक्रम में शाहरुख़ ‘I am the best’ गाने पर नाचते दिख रहे हैं। किंग खान को वही पुराने अंदाज़ में देख कर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। देखिये वीडियो-

    वैसे इसी फंक्शन में शहनाज़ गिल ने भी परफॉरमेंस दी है। उन्होंने सभी को अपनी लटके-झटकों से इम्प्रेस किया। अंत में अनिल कपूर के साथ ही स्टेज पर उनकी फिल्म ‘नाच पंजाबन’ का हुक स्टेप किया। अब अनिल और शहनाज़ को अपने इस अंदाज़ में पहले कभी नहीं देखा होगा।

    बता दें, हर साल पुलिस के सम्मान में होने वाले इस कार्यकर्म में एक्टर्स बढ़ चढ़ पर हिस्सा लेते हैं। पुलिस को सैल्यूट करते हुए उनका मनोरंजन करते हैं। इस बार शाहरुख़ खान, शहनाज़ गिल अनिल कपूर, के अलावा बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ स्पॉट हुई। एक्ट्रेस ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं करण ब्लैक सूट में दिखे। दोनों की ये जोड़ी तो पहले ही मशहूर हैं। इन्हें फिर से साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

    Tags