बिशन सिंह बेदी के निधन से बॉलीवुड में भी पसरा सन्ना, शाहरुख-संजय समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

    नहीं रहे लीजेंड क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी और गमजदा हो गया बॉलीवुड। शाहरुख खान, सुनील शेट्टी और संजय दत्त समेत तमाम हस्तियों ने क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी है।

    बिशन सिंह बेदी के निधन से बॉलीवुड में भी पसरा सन्ना, शाहरुख-संजय समेत इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

    इंडियन क्रिकेट टीम लीजेंड स्पिन बॉलर रहे बिशन सिंह बेदी अब इस दुनिया में नही हैं। उन्होंने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनके पीछे अब उनकी पत्नी अंजू हैं। बिशन सिंह के बेटे हैं अंगद बेदी और नेहा धूपिया उनकी बहू हैं। परिवार के साथ साथ खेल जगत में तो सन्नाटा पसरा ही है वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी लीजेंड क्रिकेटर के जाने से शोक मना रही है।

    शाहरुख खान, संजय दत्त और सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है। शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''बड़े होकर हमारी लाइफ उन लोगों की भावना, एक्साइटमेंट और कृपा से ढलती है जिन्हें हम अपने आसपास देखते हैं और अनुभव करते हैं। श्री बिशन सिंह बेदी उनमें से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और हमें खेल और लाइफ के बारे में इतना कुछ सिखाने के लिए सर को धन्यवाद। आप बहुत याद आएंगे।"

    सुनील शेट्टी ने लिखा, ''स्पिन लीजेंड बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वो एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें न केवल उनके क्रिकेट टेलेंट के लिए बल्कि उनके दिल में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए भी सराहा जाता था। वह उस्ताद थे। उनकी विरासत नई जनरेशन को इंस्पायर करती रहेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले, बेदी सर।''

    वहीं संजय दत्त ने शोक जताते हुए लिखा, ''क्रिकेट ने आज एक लीजेंड को खो दिया है, लेकिन बिशन सिंह बेदी ने अपने खेल के यादगार लम्हें दिए हैं। मेरे इमोशन उनकी फैमिली और पूरे क्रिकेट कम्युनिटी के साथ हैं। हम उनके निधन पर शोक जताते हैं।''

    इन स्टार्स के अलावा हंसल मेहता समेत कई हस्तियों ने बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी है। बिशन सिंह बेदी ने भारत की तरफ से 67 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 14 बार 5 विकेट और एक बार 10 विकेट लिए थे। जबकि बिशन सिंह बेदी ने अपने करियर में 266 विकेट लिए थे।

    Tags