जीजा शक्ति कपूर ने साली पद्मिनी कोल्हापुरे संग किया टम-टम गाने पर डांस, वीडियो देख झूमने लगेंगे आप

    श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों टम-टम गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    जीजा शक्ति कपूर ने साली पद्मिनी कोल्हापुरे संग किया टम-टम गाने पर डांस, वीडियो देख झूमने लगेंगे आप

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर खूबसूरत होने के साथ-साथ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें ये हुनर अपने पिता-मौसी शक्ति कपूर-पद्मिनी कोल्हापुरे से मिला है। एक्ट्रेस की तरह उनके पिता-मौसी अपने फैंस का लुभाने का काम इस उम्र में भी काफी अच्छी तरह से करते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो टम-टम गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये डांस काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

    दरअसल शक्ति कपूर ने एक वीडिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर अपनी साली के साथ टम-टम गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को दोनों का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। स्विमिंग पूल के पास खड़े ये जीजा और साली की जोड़ी लोगों को लुभाने का काम बखूबी कर रही है। आप भी यहां देखिए शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हपुरे का धमाकेदार डांस। 

    शक्ति कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैम का तो समझ में आ रहा है लेकिन ये शक्ति कपूर सर क्या कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आऊ... एक नंबर भाऊ। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये काफी शानदार है। साथ ही चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक नंबर सबकुछ। 

    शक्ति कपूर और उनकी साली पद्मिनी कोल्हापुरे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर शक्ति कपूर काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं, एक्ट्रेस पद्मिनी ने मराठी फिल्म से अपना शानदार कमबैक किया है। शक्ति कपूर और शक्ति कपूर की फिल्मों ने बेहद ही कमाल की फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी है। शक्ति कपूर की फिल्मों की बात करें तो उसमें अंदाज अपना-अपना, राजा बाबू फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा पद्मिनी की हिट फिल्मों की लिस्ट में प्रेम रोग का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है।

    Tags