श्रद्धा-सिद्धांत ने पिता शक्ति कपूर को दिया बर्थडे पर सरप्राइज, क्राइम मास्टर गोगो के किरदार से जुड़ी यादें की ताजा

    एक्टर शक्ति कपूर अपने बेटे का जन्मदिन बेहद ही शानदार तरीके से मनाते हुए नजर आए हैं। शक्ति कपूर के लिए उनके दोनों बच्चे गजब का केक लेकर आएं। 

    श्रद्धा-सिद्धांत ने पिता शक्ति कपूर को दिया बर्थडे पर सरप्राइज, क्राइम मास्टर गोगो के किरदार से जुड़ी यादें की ताजा

    बॉलीवुड के एक्टर शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्मदिन आज 3 सितंबर को आता है। एक्टर शक्ति कपूर कभी खलनायक तो कभी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए फैंस के बीच नजर आ चुके हैं। हर कोई शक्ति कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। वहीं, बेटी श्रद्धा कपूर और उनके बेटे सिद्धांत कपूर अलग ही अंदाज में उनका जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर किया है, जिसमें शक्ति कपूर का क्राइम मास्टर गोगो किरदार दिखाई दे रहा है। 

    दरअसल श्रद्धा कपूर ने दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा- मेरा जन्मदिन बापू!!! शक्ति कपूर। आई लव यू। उम्मीद है कि मैं आपको आधा भी प्राउड फील कर सकूं। जैसे की आपने मुझे करवाया है। पहली तस्वीर में शक्ति कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे सिद्धांत और श्रद्धा कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में शक्ति कपूर केक के साथ दिखाई देते हैं। जिसे क्राइम मास्टर गोगो थीम के साथ तैयार किया गया है। केक देखने के बाद आपको भी वो काफी पसंद आएगा। शक्ति कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    बहुत कम लोगों को ये पता है कि शक्ति कपूर के पिता उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने साथ दुकान पर बैठाना चाहते थे, लेकिन शक्ति कपूर इस चीज के लिए कभी नहीं मान। यहां तक की पहले शक्ति कपूर के पिता ने आधी दुकान उन्हें काम करने के लिए देने का वादा किया था। बाद में जब शक्ति कपूर ने अपना ट्रेवल एजेंसी में 6 महीने का कोर्स पूरा कर लिया तो पिता अपने वादे से मुकर गए। बाद में एक दोस्ते ने उनका फॉर्म फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए भरा और एक्टर सेलेक्शन के बाद फिल्मी दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारते हुए दिखाई दिए।

    Tags