शत्रुघन सिन्हा ने बताया लता मंगेशकर ने परिवार के लिए त्याग दी थी अपनी शादी

    70 और 80 के दशक के फिल्म स्टार्स धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा से उनका खास रिश्ता था। लता जी के निधन पर शत्रुघन सिन्हा ने भी अपना दर्द बयान किया।

    शत्रुघन सिन्हा ने बताया लता मंगेशकर ने परिवार के लिए त्याग दी थी अपनी शादी

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बॉलीवुड के हर दशक के साथ गहरा रिश्ता रहा है। वो दिलीप कुमार की बहन थी तो राज कपूर उनके परिवार से खास रिश्ता था। 70 और 80 के दशक के फिल्म स्टार्स धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा से उनका खास रिश्ता था। लता जी के निधन पर शत्रुघन सिन्हा ने भी अपना दर्द बयान किया।

    ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सिंगर के निधन के 10 दिन पहले ही उन्होंने उनके परिवार से बात की थी। एक्टर ने विश्वास जताया था कि जैसे ही लता जी हॉस्पिटल से ठीक हो कर घर वापस लौटेंगे, शत्रुघन अपने परिवार उनसे मिलने पहुंचेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इससे पहले लता दीदी ने दुनिया छोड़ दी।

    आगे शत्रुघन सिन्हा ने आगे बताया कि लता मंगेशकर की न सिर्फ तारीफ करनी चाहिए बल्कि वो पूजनीय थीं। एक्टर कहते हैं-‘उन्होंने अपने परिवार के लिए जो किया उसके लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने जो भी गाना गाया उसके लिए सम्मानित। उन्होंने अपने परिवार के लिए अपनी शादी त्याग दी।’ आगे एक्टर ने बताया कि यही सब उन्हें बताया गया है।

    Lata Mangeshkar

    बता दें, लता मंगेशकर के शत्रुघन सिन्हा और उनके परिवार से अच्छे रिश्ते थे। वो अक्सर घंटों तक चैट में बातें किया करते थे। इसलिए अलावा शत्रुघन ने ये भी बताया कि लता जी को गाने के साथ मेहमानों को होस्ट करने और उन्हें स्वादिष्ट खाना खिलाने का भी बहुत शौक था। वो अक्सर इन सेलेब्स को अपने हाथों से गाना बना कर भेजा करती थीं। अब लता नहीं रही।

    Tags