शहनाज गिल के हाथ में शैम्पेन की बोतल देखकर चिढ़ीं कुशा कपिला, कैमरे के आगे बनाए हजारों मुंह

    सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और कुशा कपिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

    शहनाज गिल के हाथ में शैम्पेन की बोतल देखकर चिढ़ीं कुशा कपिला, कैमरे के आगे बनाए हजारों मुंह

    कुशा कपिला सोशल मीडिया की उन इंफ्लूएंसर्स में से एक हैं जो कि रातों रात बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं। कुशा कपिला ने फिल्मों में काम करके साबित कर दिया है कि वो एक शानदार अदाकारा हैं। जल्द ही कुशा कपिला मेन लीड के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं। जल्द ही कुशा कपिला की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' रिलीज होने वाली है। चंद रोज पहले ही फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के ट्रेलर में कुशा कपिला, शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी धमाका करती नजर आई थीं। 

    इसी बीच इन हसीनाओं ने फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को जमकर प्रमोट करना शुरू कर दिया है। बीती रात ही कुशा कपिला, शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी एक इवेंट में पहुंची थीं। यहां पर ब्लैक लुक में कुशा कपिला, शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने जमकर धमाल मचाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुशा कपिला, शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

    इस वीडियो की वजह से कुशा कपिला हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल शैम्पेन की बोलत खोलती नजर आ रही हैं। जैसे ही शहनाज गिल ने शैम्पेन की बोतल खोली वैसे ही कुशा कपिल ने तरह तरह के मुंह बनाने शुरू कर दिए। कुशा कपिला का ये रिएक्शन फैंस को हजम नहीं हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि कुशा कपिला, शहनाज गिल को मिल रही अटेंशन से जल रही हैं। 

    गौरतलब है कि कुशा कपिला बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही कुशा कपिला ने अपने पति को तलाक देने का ऐलान किया था। तलाक की खबर सामने आते ही कुशा कपिला का नाम बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा। माना जा रहा है कि कुशा कपिला की वजह से ही मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हुआ है। 

    Tags