सोनम कपूर ने मजबूरी में बेचा मुंबई वाला का घर? मुनाफे के नाम पर कमाए सिर्फ इतने रुपये

    सोनम कपूर ने ये घर साल 2015 में लिया था और अब सिर्फ इतने फायदे में बेच दिया

    सोनम कपूर ने मजबूरी में बेचा मुंबई वाला का घर? मुनाफे के नाम पर कमाए सिर्फ इतने रुपये

    बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर इन दिनों अपने मदरहुड की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ उत्तराखंड में छुट्टियां मना रही हैं। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट बेच दिया है। उन्होंने ये घर 32.5 करोड़ रुपये में बेचा है। हालांकि इसके बेचकर उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ। स्क्वायर फीट इंडिया के मुताबिक एक्ट्रेस ने ये घर 31.48 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये घर उन्होंने जून, 2015 में लिया था। तो क्या इतने कम फायदे में सोनम को ये घर मजबूरी में बेचना पड़ा है?

    सोनम का ये अपार्टमेंट बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स के पास था और तीसरे फ्लोर पर था जिसका एरिया 5,533 स्क्वायर फीट है। नए ऑनर को घर के साथ 4 पार्किंग मिलेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए स्क्वायर फीट इंडिया के फाउंडर वरुण सिंह ने बताया, '' जिस बिल्डिंग में सोनम कपूर ने घर बेचा है, वह सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (BKC) में था। यह एरिया शोर-शराबे वाला नहीं है। सोनम कपूर का फ्लैट सिग्नेचर बिल्डिंग में था। यह तीसरी मंजिल पर था। SMF इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस प्रॉपर्टी को सोनम कपूर से खरीदा है। कहा जा रहा है कि व्यक्ति ने 1.95 करोड़ रुपये स्टैंप ड्यूटी के पे की हैं।''

    सोनम कपूर वैसे ज्यादातर अपने पति के साथ अपने लंदन वाले घर में रहती हैं। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की वैसे लुटियन जोन में भी एक कोठी है। वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म ब्लाइंड रिलीज हो सकती है। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म को नेटफ्लिक्स पर बेचने के लिए बात चल रही थी लेकिन डील फेल हो गई और अब ये फिल्म जी5 पर आएगी। इसमें एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो ब्लाइंड है और फिर भी एक सीरियल किलर को पकड़ती है।

    Tags