आथिया शेट्टी और केएल राहुल को विराट-धोनी से मिले महंगे गिफ्ट? सुनील शेट्टी ने बताई सच्चाई

    धोनी और विराट के महंगे गिफ्ट देने की सच्चाई आई सामने, शेट्टी परिवार ने दिया ये स्टेटमेंट

    आथिया शेट्टी और केएल राहुल को विराट-धोनी से मिले महंगे गिफ्ट?  सुनील शेट्टी ने बताई सच्चाई

    सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने बीती 23 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली है। ये शादी सुनील शेट्टे के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर हुई है। दोनों की शादी की काफी खूबसूरत और बेहतरीन तस्वीरें सामने आई थीं। कपल काफी प्यारा लग रहा था। दोनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी हुए। अब शादी है तो कपल्स को गिफ्ट को मिलेंगे ही। सुनील शेट्टी ने राहुल और आधिया के लिए मुंबई में 50 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया। सलमान खान ने 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की। 

    इसी तरह से एमस धोनी के बारे में आया कि उन्होंने कावासाकी की करीब 80 लाख की बाइक गिफ्ट की और विराट कोहली ने 2 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की। लेकिन क्या ये सच है? इस पर खुद शेट्टी परिवार ने रिएक्ट किया है। एक स्टेटमेंट में सुनील शेट्टी एंड फैमिली की तरह से बताया गया, ''पब्लिश की गईं सभी रिपोर्ट बिल्कुल बेसलेस हैं और सच नहीं हैं। हम प्रेस बिरादरी से विनती करते हैं कि सार्वजनिक डोमेन में ऐसी गलत जानकारी पब्लिश करने से पहले हमारे साथ डिटेल कंफर्म कर लें।"

    बात करें आथिया शेट्टी की तो वो उन्होंने सूरज पांचोली के अपोजिट साल 2015 में फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि एक्ट्रेस पिछले काफी टाइम से बड़े पर्दे से गायब हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल मैच के बाद केएल और आथिया एक बड़ी पार्टी देने वाले हैं जिसमें करीब 3000 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके बाद आथिया अपने काम की तरफ ध्यान देंगी। कहा जा रहा है कि वो कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी जो ओटीटी पर रिलीज होंगे। लेकिन अभी उनके कंफर्म प्रोजेक्ट्स सामने नहीं आए हैं।

    Tags