दूधवाले के बाद अब सब्जी वाले बने सुनील ग्रोवर, एक्टर के चेहरे को देखकर छूट पड़ी फैंस की हंसी

    एक्टर सुनील ग्रोवर से जुड़ी एक तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर आलू और प्याज बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दूधवाले के बाद अब सब्जी वाले बने सुनील ग्रोवर, एक्टर के चेहरे को देखकर छूट पड़ी फैंस की हंसी

    एक्टर सुनील ग्रोवर ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं जब वो फैंस का एंटरटेनमेंट करते हुए न नजर आएं। उनके कई वीडियोज औऱ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होती रहती हैं। एक्टर ज्यादातर अपने फनी एक्ट को करते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर आप भी ये सवाल कर बैठेंगे कि क्या उन्हें एक्टिंग छोड़कर आलू और प्याज बेचने का काम शुरू कर दिया है। सुनील ग्रोवर की तस्वीर देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। 

    दरअसल एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्टर काफी सीरियस शक्ल बनाए हुए अपने पास में रखे प्याज को देख रहे हैं। इसके अलावा एक्टर के साइड में आलू भी रखे हुए हैं। तस्वीर में आलू और प्याज की दुकान पर बैठे सुनील ग्रोवर को देखकर आपको भी हंसी आ ही जाएगी। आप भी यहां देखिए एक्टर सुनील ग्रोवर से जुड़ा हुई तस्वीर यहां।

    सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई जी पूछना था कि क्या ये वहीं आलू है जिनसे सोन बनेगा। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अल्लू ले लो। कंदा ले लो। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए तस्वीरे में लिखा- उदय भाई का माल। इसके अलावा भी कई लोग सुनील ग्रोवर के इस अंदाज को पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

    इससे पहले भी सुनील ग्रोवर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो दूधवाले की बाइक पर बैठे हुए पोज मारते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर भी फैंस काफी सारे कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। लोगों को हंसने का मौका सुनील ग्रोवर बिल्कुल भी छोड़ते हैं।

    Tags