ऋतिक ने अपनी पहली डेट पर गर्लफ्रेंड से भरवा लिया था बिल, मजेदार है पूरा किस्सा

    ऋतिक रोशन और सुजैन खान की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी है। मजे की बात तो ये थी कि सुजैन ने ही ऋतिक के साथ पहली डेट बिल भरा था।

    ऋतिक ने अपनी पहली डेट पर गर्लफ्रेंड से भरवा लिया था बिल, मजेदार है पूरा किस्सा

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर धमाल मचाते दिखते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म विक्रम वेधा में भी उनको खूब प्यार मिला था लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रहती है। वैसे तो आजकल ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने सुजैन खान को शादी से पहले भी खूब डेट किया था। हालांकि सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने तलाक ले लिया है। सुजैन अब अर्सलन गोनी को डेट कर रही हैं। लेकिन हम आपको वो किस्सा बताते हैं जब ऋतिक ने सुजैन से पहली ही डेट पर बिल भरवा लिया था।

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद की पहली मुलाकात एक ट्रेफिक सिग्नल पर हुई थी। दोनों की गाड़ी रेड लाइट पर रुकी और दोनों ने एक दूसरे को देखा और फिर चल दिए। दिल में एक दूसरे के लिए तो घंटी बज गई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की सगाई में हुई। इसके बाद तो दोनों की लव स्टोरी आगे चल पड़ी। एक मजेदार किस्सा तब हुआ जब दोनों की पहली डेट थी। ऋतिक रोशन और सुजैन खान डेट पर तो गए लेकिन बिल सुजैन को भरना पड़ा क्योंकि एक्टर अपना वॉलेट भूल गए थे।

    दोनों की कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने साल 2000 में शादी कर ली। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम ऋदाना और रिहान है। लेकिन दोनों ने साल 2014 में डिवोर्स ले लिया।

    फिलहाल दोनों अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं। एक्टर विक्रम वेधा के बाद अब फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

    Tags