ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड को छोड़ एक्स वाइफ सुजैन के साथ लंच पर निकले, लोग बोले- अरे ये क्या...

    एक्स वाइफ सुजैन खान और ऋतिक रोशन को साथ में देखकर लोगों का सिर चकरा गया है...

    ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड को छोड़ एक्स वाइफ सुजैन के साथ लंच पर निकले, लोग बोले- अरे ये क्या...

    ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बड़े ही धांसू एक्टर्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का जमकर इंतजार रहता है लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों मे रहते हैं। उनके तालाक के काफी समय बाद उन्हें पिछले साल सबा आजाद नाम की गर्लफ्रेंड मिली है। सबा एक्ट्रेस भी हैं और म्यूजिशियन भी। अकसर ऋतिक उनके कॉन्सर्ट के लिए चीयर्स करते नजर आते हैं। फिलहाल तो ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आए हैं और ये नजारा लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

    ऋतिक रौशन एक वीडियो में लंच के बाद आते नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बेटे भी हैं। पूरी फैमिली लंच पर गई थी। वैसे ये पहला मौका नही है जब सुजैन ऋतिक के साथ नजर आई हैं। दोनों के ही अपने अपने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं लेकिन दोनों ही साथ में कई बार नजर आए हैं। दोनों ऐसा अपने बच्चों के लिए करते हैं। सुजैन बच्चों के लिए ऋतिक के साथ छुट्टियों पर जा चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान तो सुजैन ऋतिक के घर पर ही गई थीं।

    हालांकि अभी वाला नजारा लोगों को समझ नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, ''अरे ये क्या चल रहा है। अभी तो मैंने ऋतिक की पिक्चर उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखी थी और अभी यहां।'' इसी तरह एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''इन लोगों की वजह से इंडिया का कल्चर खराब हो रहा है।''

    ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें को एक्टर दीपिका पादुकोण संग फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है, हालांकि अभी डेट सामने नहीं आई है। पिछले साल ऋतिक सैफ के साथ फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। क्रिटिक्स ने तो फिल्म की काफी तारीफ की थी लेकिन लोगों ने इसे थिएटर पर फेल साबित कर दिया।

    Tags