एक शहर में रहकर भी साथ टाइम नहीं बिता बाते दीपिका-रणवीर, ऐसे करते हैं टाइम मैनेज

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऐसे ही नहीं बॉलीवुड के परफेक्ट कपल, खुद ही बॉन्डिंग बनाए रखने के लिए करते हैं ये काम

    एक शहर में रहकर भी साथ टाइम नहीं बिता बाते दीपिका-रणवीर, ऐसे करते हैं टाइम मैनेज

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों को अकसर साथ देखकर फैंस काफी खुश हो जाते हैं। दीपिका और रणवीर की आपस की कैमेस्ट्री काफी जबरदस्त है। दोनों का प्यार अलग से ही झलकता है। पिछली बार दोनों को करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में देखा गया था। अब दीपिका पादुकोण ने अपने और रणवीर सिंह के रिश्ते पर खुलकर बात की है और बताया है कि दोनों कैसे अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

    दीपिका पादुकोण ने वोग को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, ''मेरे लिए अपने पति के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। आपको समय निकालना होगा... मेरा कहना है कि वो और मैं दोनों कोशिश करते हैं। ये एकतरफा नहीं हो सकता। हमें इसे शेड्यूल करते हैं। हमारे पेशे में, जहां हममें से कोई एक बार में एक महीने के लिए जर्नी कर सकता है या कभी-कभी वो देर रात बिता सकता है और मेरी सुबह जल्दी हो सकती है, ऐसे कई बार होता है जब हम एक ही शहर में होते हैं लेकिन एक-दूसरे के साथ शायद ही क्वालिटी समय बिता पाते हैं।''

    पठान एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''ये समय की क्वांटिटी नहीं बल्कि उस समय की क्वालिटी है जो हमने एक साथ बिताया है। हमें अच्छा लगता है जब सिर्फ हम दोनों ही होते हैं लेकिन हम अपने परिवारों के साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं।"

    दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण पहली बार इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। जबकि फिल्म सिंबा के जरिए रणवीर पहले से ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं और वो पिछली बार सूर्यवंशी में भी नजर आए थे। 

    Tags