पापा बनने वाले हैं रणवीर सिंह, प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं दीपिका पादुकोण?

    दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुन खुश हुए फैंस, परिवार का था ये रिएक्शन 

    Ranveer Singh and Deepika Padukone

    Ranveer Singh and Deepika Padukone

    वरुण धवन और नताशा दलाल के बाद अब खबरें हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट की माने तो स्टार कपल जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। दीपिका माँ बनने जा रही हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि, कपल ने इस खबर को दुनिया से छुपा कर रखा हुआ है।

    दीपिका ने अपने पीछे एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भी फैमिली स्टार्ट करना चाहती हैं। ऐसे में उनके माँ बनने की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। हाल में एक्ट्रेस को BAFTA अवार्ड में स्पॉट किया गया था।इस दौरान एक्ट्रेस ने सब्य्संची द्वारा डिज़ाइन की हुई गोल्ड शिमरी साड़ी पहनी हुई थी। हालांकि, तस्वीरों में उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं हुआ। उम्मीद है एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सच हो और जल्द ही दोनों एक प्यारे से बच्चे के पेरेंट्स बने।

    दीपिका और रणवीर फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर कपल माना जाता है। दोनों ने साथ में रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी शानदार फ़िल्में दी हैं। इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इस जोड़े ने इटली जा कर शादी कर ली। अब शादी के करीब साढ़े पांच साल बाद ये जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। हालांकि, एक्टर्स ने या इनके परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से दीपिका की प्रेग्नेंसी को कन्फर्म या मना नहीं किया गया है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पिछले महीने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में अहम किरदार निभाते हुए नज़र आई थीं। उससे पहले एक्ट्रेस को शाहरुख़ खान के साथ पठान और जवान में देखा गया था। दूसरी तरफ रणवीर सिंह आने वाले दिनों में डॉन 3 और अन्नियन के हिंदी रीमेक जैसी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। फ़िलहाल दीपिका की प्रेग्नेंसी की अधिकारिक पुष्टि का एलान हो रहा है।

    Tags