रेड 2 से कटा इलियाना डीक्रूज का पत्ता, ये हसीना अजय देवगन के साथ करेगी रोमांस

    अजय देवगन के साथ रेड 2 में नजर आएगी ये हसीना, ऋतिक रोशन संग भी कर चुकी है रोमांस

    रेड 2 से कटा इलियाना डीक्रूज का पत्ता, ये हसीना अजय देवगन के साथ करेगी रोमांस

    अजय देवगन इन दिनों बैक टू बैक अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस लिस्ट में उनकी पॉपुलर फिल्म रेड का सीक्वल भी है। हाल ही में रेड 2 की शूटिंग उन्होंने शुरू की है। रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी लेकिन किसी को भनक नहीं थी कि इसका सीक्वल कब आएगा या आएगा भी की नहीं। पहले फिल्म की शूटिंग की खबर आई और इसके बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में पता चला है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या इलियाना डीक्रूज इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं क्या? 

    जी हां, पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इलियाना फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और वो पर्सनल वजहों से फिल्म से नहीं जुड़ पाईं। उनकी जगह अब अजय देवगन के साथ लीड रोल में वाणी कपूर नजर आएंगी। वाणी को शुद्ध देसी रोमांस, वॉर और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वाणी कपूर और अजय देवगन की फ्रेश जोड़ी पहली बार नजर आएगी। देखना होगा कि दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को कितना पसंद आती है।

    रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज के अलावा फिल्म में मुख्य विलेन का रोल सौरभ शुक्ला ने निभाया था। वो इस बार भी फिल्म का हिस्सा हैं। अजय आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन एक नई और बड़ी पोल खोलते नजर आएंगे। पिछली बार उन्होंने ताउ जी के घर पर छापा मारा था तो 420 करोड़ रुपये का कालाधन निकाला था। अबकी बार वो क्या बड़ा करते हैं, ये तो फिल्म रिलीज पर ही पता चलेगा।

    रेड 2 को राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता, रितेश शाह, जयदीप यादव और करण व्यास ने लिखा है। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित, रेड 2 इस साल आने वाले बहुप्रतीक्षित सीक्वल में से एक है।

    Tags