जंगल में बाघ देखकर वरुण धवन की सिट्टी पिट्टी गुल, फेक स्माइल देकर छुपाया डर

    वरुण धवन ने टाइगर को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- चेहरे पर...

    जंगल में बाघ देखकर वरुण धवन की सिट्टी पिट्टी गुल, फेक स्माइल देकर छुपाया डर

    वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन और वेकेशन मनाने के लिए शुक्रवार को ही मुंबई से निकल पड़े थे। पता चला कि दोनों जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वरुण और उनकी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी देखा गया था। अब शनिवार को वरुण धवन सफारी पर निकले हैं और उन्होंने अपने सफर की झलकियां दिखाना शुरू कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, इसमें एक बाघ उनकी जीप के बगल से होकर गुजरता है। 

    वीडियो में दिख रहा है कि वरुण धवन पहले तो थोड़ा अंदर ही अंदर घबराते हैं और फिर टाइगर देखने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखती है। किसी भी जंगल सफारी में हर इंसान यही सोचता है कि उसे शेर या बाघ दिख जाए और वरुण धवन का ये सपना पूरा हुआ। इस वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा है, ''जब भेड़िया बाघ से मिला।'' इस कैप्शन की अर्जुन कपूर ने तारीफ भी की है और लिखा, ''अच्छा कैप्शन है।''

    इस वीडियो पर कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''निष्कर्ष, चेहरे पर डर तो दिख ही रहा है।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''शुरू का एक सेकेंड ही रिएलिटी है।'' क्योंकि इसके बाद वरुण स्माइल देने लगते हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा, ''भेड़िया जंगल की देखरेख करते हुए।''

    बता दें कि इस साल वरुण धवन की फिल्म भेड़िया रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वो खुद एक भेड़िया में बदल जाते हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी लीड रोल मे थे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था। दिनेश अपना एक अलग हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स बनाने में लगे हैं। फिल्म के आखिर में स्त्री फिल्म की स्टारकास्ट राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना भी नजर आते हैं। 

    Tags