विजय देवरकोंडा ने बताया, फरवरी में रश्मिका मंदाना से करेंगे सगाई?

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई पर अब खुद एक्टर ने दिया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

    विजय देवरकोंडा ने बताया, फरवरी में रश्मिका मंदाना से करेंगे सगाई?

    साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें पिछले कुछ दिनों से काफी मीडिया में छाई हुई थीं। हालांकि कुछ समय बाद ये भी खबरें आईं कि ये खबरें गलत हैं। लेकिन इस बीच रश्मिका या विजय ने इस पर कुछ नहीं कहा था। लेकिन आखिरकार अब विजय देवरकोंडा ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वो सच में रश्मिका मंदाना से शादी करने जा रहे हैं या नहीं? 

    लाइफस्टाइल एशिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ''मैं फरवरी में कोई सगाई या शादी नहीं करने जा रहा हूं। ऐसा लगता है कि मीडिया वाले हर दो साल में मेरी शादी करवाना चाहते हैं। मैं हर साल अपने बारे में इस तरह की खबरें सुनता हूं। वो बस मुझे पकड़ने और मेरी शादी के इंतजार में घूम रहे हैं।''

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों को लोगों ने पहले फिल्म में देखा था। तभी से दोनों की कैमेस्ट्री के दीवाने हो गए थे। विजय और रश्मिका ने साथ में 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

    अब इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा पिछले साल फिल्म कुशी में नजर आए थे। अब एक्टर फिल्म 'फैमिली स्टार' में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म संक्रांत के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन फिलहाल पोस्टपोन है। इसके बाद वो VD12 में नजर आएंगे। यानी ये उनकी 12वीं फिल्म होगी और इसका नाम अभी तय नहीं है। 

    जबकि रश्मिका मंदाना पिछले दिनों बॉलीवुड में काफी छाई रहीं। उनकी फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी थे। उनकी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। अब एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन संग पुष्पा 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो रेंबो, द गर्लफ्रेंड और छावा में नजर आएंगी।

    Tags