विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट, द कश्मीर फाइल्स के बजट से भी ज्यादा है कीमत

    द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने मुंबई में एक करोड़ों का फ्लैट लिया है। इसकी कीमत उनकी फिल्म के बजट से भी ज्यादा है। इस फ्लैट में तीन पार्किंग्स है और ये मुंबई के वर्सोवा में स्थित है।

    विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट, द कश्मीर फाइल्स के बजट से भी ज्यादा है कीमत

    द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी मधुसूदन जोशी ने मुंबई में 17.9 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट मुंबई के वर्सोवा इलाके में रायस्करन पार्थेनन मे है। विवेक और पल्लवी ने फ्लैट के लिए 1.07 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लैट को 27 सितंबर, 2022 को रजिस्टर किया गया है। 

    क्या है फ्लैट की खासियत?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फ्लैट 3,258 स्क्वायर फीट मे है और 30वीं मंजिल पर है। इस फ्लैट के साथ उन्हें 3 कार पार्किंग मिली है। फिल्ममेकर ने ये प्रॉपर्टी एक्स्टसी प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है। 

    बात करें विवेक अग्निहोत्री की तो उन्होंने टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू किया था। साल 2005 में उन्होंने चॉकलेट नाम की फिल्म से बॉलीवुड के डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया। इसके बाद वो द ताशकंद जैसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे। लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने उन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुर चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार अहम रोल मे थे। ये फिल्म करीब 15 करोड़ के बजट से बनी थी। इसका इंडिया में लाइफ टाइम कलेक्शन करीब 252 करोड़ रुपये था और ओवरसीज इस फिल्म ने करीब 340 करोड़ रुपये कमाए थे।

    फिल्म को काफी माउथ पब्लिसिटी मिली थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतने कम बजट में बनी फिल्म इतना ज्यादा कमा डालेगी। इसने तो अक्षय कुमार की बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को धो कर रख दिया था। फिल्म 90 के दशक में कश्मीर से भगाए गए कश्मीरी पंडितों की कहानी है कि कैसे कैसे उन पर जुल्म हुआ। उन्हें अपने ही घर से निकलकर भागना पड़ा और वो रिफ्यूजी कैंप्स में रहने को मजबूर हुए। हजारों की जानें चली गई थीं।

    Tags