रंगे हाथ पकड़े गए थे नाना पाटेकर, मनीषा कोइराला ने एक्टर से किया था दर्दनाक ब्रेकअप

    मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर का हुआ था दर्दनाक ब्रेकअप, इस एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे नाना

    रंगे हाथ पकड़े गए थे नाना पाटेकर, मनीषा कोइराला ने एक्टर से किया था दर्दनाक ब्रेकअप

    नाना पाटेकर सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं एक समय पर वो अपनी लव लाइफ लेकर भी खूब सुर्खियों में थे। उनकी निजी जिंदगी काफी सार्वजनिक हो गई थी और यही हाल मनीषा कोइराला का था तो क्योंकि 90 के दशक में दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब डेटिंग की थी और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि इनका प्यार सफल नहीं हो पाया। 

    दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत 1996 में आई फिल्म अग्निसाक्षी से हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया। दोनों एक दूसरे पर फिदा हो गए और फिर चुप चुप कर डेटिंग करने लगे। इसके बाद दोनों ने साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म खामोशी में साथ काम किया।

    बता दें कि जब नाना पाटेकर मनीषा को डेट कर रहे थे, तब वो शादी शुदा भी थे और उनके बच्चे भी थे। लेकिन वो अपनी फैमिली से अलग रहते थे। हालांकि धीरे धीरे प्यार का खुमार दोनों कि सिर से उतरने लगा। दरअसल नाना पाटेकर मनीषा को लेकर काफी पॉजेसिव होते जा रहे थे। वो मनीषा के कपड़ों और को-स्टार्स संग इंटीमेट सीन देने पर रोक लगाने लगे थे।

    ये सब चल ही रहा था कि एक दिन नाना पाटेकर उस समय की जानी मानी हिरोइन आएशा जुल्का के साथ एक रूम में रंगे हाथों पकड़े गए। मनीषा ने बस इसी वक्त पर उनके साथ ब्रेकअप कर लिया। उनके लिए ये काफी दर्दनाक था।

    बाद में मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। नाना के बारे में कहा जाने लगा था कि वो आएशा जुल्का के साथ ही रहने लगे थे पर बाद में वो दोनों भी अलग हो गए।

    नाना पाटेकर फिलहाल विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। वो देश के लिए कोरोना की वैक्सीन बनाते नजर आएंगे। वहीं मनीषा कोइराला फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं।

    Tags