रोहित शेट्टी ने रणबीर कपूर को बताया था मेहनत न करने वाला एक्टर, अब फैंस ने लगा दी डायरेक्टर की क्लास

    जैसे अभी हो रहा है। हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी और रणबीर कपूर के रिश्ते की। ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख़ खान और काजोल के साथ ‘दिलवाले’ बनाने वाले रोहित शेट्टी फिल्म में वरुण धवन की जगह रणबीर कपूर को साइन करना चाहते थे। लेकिन एक्टर ये फिल्म रिजेक्ट कर दी जिसके बाद रोहित शेट्टी ने एक्टर को मेहनत न करने वाला एक्टर बताया था।

    Ranbir Kapoor Rohit Shetty

    Ranbir Kapoor Rohit Shetty

    किसी भी फिल्म को बनाने से पहले सेट पर डायरेक्टर और एक्टर के बीच अच्छा रिश्ता होना जरुरी हो जाता है। और जब ये रिश्ता अच्छा न हो तो फिल्म दर्शकों तक लाना बेकार है। ऐसे में या तो डायरेक्टर दूसरा एक्टर साइन कर लेता है या एक्टर ही फिल्म रिजेक्ट कर अपने नए प्रोजेक्ट पर लग जाता है। इस बीच ये बिगड़ा रिश्ता मीडिया की सुर्खियां बनता है। जैसे अभी हो रहा है। हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी और रणबीर कपूर के रिश्ते की। ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख़ खान और काजोल के साथ ‘दिलवाले’ बनाने वाले रोहित शेट्टी फिल्म में वरुण धवन की जगह रणबीर कपूर को साइन करना चाहते थे। लेकिन एक्टर ये फिल्म रिजेक्ट कर दी जिसके बाद रोहित शेट्टी ने एक्टर को मेहनत न करने वाला एक्टर बताया था।

    दरअसल, अनुपमा चोपड़ा ने रणबीर कपूर को एक डायरेक्टर की स्टेटमेंट बताई थी। इंटरव्यू के दौरान अनुपमा बताया कि किसी बड़े डायरेक्टर ने उन्हें मेहनत न करने वाला एक्टर बताया था जिसकी इंडस्ट्री में कोई पहचान नहीं होगी। यहां अनुपमा ने रोहित शेट्टी के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन रणबीर के फैंस को सब याद रहता है। अब रणबीर के एक फैन ने रोहित शेट्टी के नाम का खुलासा करते हुए उन्हें टारगेट किया है। एक फैन ने ट्वीट कर रोहित शेट्टी पर उनके रणबीर के लिए दिए गए पुराने बयान पर तंज कसा है। फैन ने लिखा है- ‘तमाशा एक्टर एक मेहनती आर्टिस्ट नहीं है और उसके पास अपने कलीग की तरह एक अच्छा एक्टर बनने के लिए पर्याप्त ड्राइव नहीं है। फैन ने आगे कहा कि कलीग रणवीर सिंह और उसी डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म के रूप में रिलीज़ हो रही है।’

    रोहित शेट्टी के इस बायस्ड बयान को ट्विटरटी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, ये बयान बहुत पुराना है। लेकिन फैंस कहा कुछ भूलते हैं। उन्हें याद रहता है कि उनके फेवरेट सितारे के बारे में कब, किसने क्या कहा है।

    Tags