अरबाज खान की शादी पर कहां थीं एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा? सामने आया ये वीडियो

    अरबाज खान की शादी के वक्त क्या कर रही थीं मलाइका अरोड़ा, स्टाइलिश अवतार में एक्ट्रेस को देखकर हों जाएंगे हैरान

    अरबाज खान की शादी पर कहां थीं एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा? सामने आया ये वीडियो

    अरबाज खान ने 24 दिसंबर को अपनी दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की है। अरबाज ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी और दोनों का एक बेटा अरहान खान भी है। अरबाज खान की शादी में उनका बेटा भी शामिल हुआ था लेकिन जब अरबा की शादी हो रही थी तो मलाइका अरोड़ा क्या कर रही थीं। मलाइका अरोड़ा एक्स हस्बैंड की शादी में नहीं थीं लेकिन उनकी एक वीडियो जरूर आई है।

    कहां थीं मलाइका?

    मलाइका अरोड़ा 24 दिसंबर को क्रिसमस पार्टी एंजॉय कर रही थीं। उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। ये एक शॉर्ट हाई थाई स्लिट ड्रेस थी। इसके ऊपर उन्होंने ब्लू कलर का ब्लेजर भी पहना हुआ है। साथ ही बालों की पोनी टेल बनाई हुई है जिसमें उन्हें लाल रंग के रिबन बांधे हुए हैं। एक्ट्रेस हमेशा की तरह स्लाइलिश लग रही थीं। उन्होंने अपने फैमिली के साथ ये क्रिसमस पार्टी एंजॉय की है। 

    मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी लेकिन दोनों साल 2017 में अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर के डेट करना शुरू कर दिया था और दोनों अभी भी रिलेशनशिप मे हैं लेकिन दोनों ने शादी नहीं की है। जबकि अरबाज खान ने मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था। लेकिन आखिर में उन्होंने शूरा खान से शादी कर ली है।

    अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा दोनों भले ही अलग हो गए हैं लेकिन दोनों अपने बेटे अरहान खान का साथ में ख्याल रखते हैं। अकसर अरबाज और मलाइका को एयरपोर्ट पर देखा जाता है जब दोनों अरहान को छोड़ने आते हैं। अरहान तो पापा अरबाज खान की शादी में भी शामिल हुआ। अरहान खान ने अपनी नई सौलेती मम्मी के साथ पोज भी दिए हैं और जमकर डांस करते भी नजर आए।

    Tags