पत्नी ऐश्वर्या ने अकेले ही पिता राजनीकांत-मां लता संग मनाया पोंगल का त्योहार, गायब दिखे धनुष

    साउथ इंडस्ट्री की फिल्ममेकर ऐश्वर्या राजनीकांत ने अपने पोंगल त्योहार मानते हुए की कई तस्वीरें फैंस के बीच हाल ही में शेयर की है। तस्वीरों में वो बेहद ही धूमधाम के साथ ये त्योहार मनाती हुई दिखाई दी हैं। 

    पत्नी ऐश्वर्या ने अकेले ही पिता राजनीकांत-मां लता संग मनाया पोंगल का त्योहार, गायब दिखे धनुष

    साउथ इंडस्ट्री की फिल्म मेकर्स ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल अपने पोंगल त्योहार की झलकियां अपने फैंस के बीच आज शेयर की है। बुधवार के दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए कई तस्वीरें त्योहार से जुड़ी शेयर की, जिसमें उनके पिता-एक्टर रजनीकांत और मां लता रजनीकांत भी उनके साथ दिखाए दिए। ऐश्वर्या की तस्वीरें देखने के बाद फैंस इस खास पल में ऐश्वर्या के पति और एक्टर धनुष को काफी मिस करते हुए दिखाई दिए। 

    पहली तस्वीर जो शेयर की है उसमें ऐश्वर्या किचन में खाना बनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गैस के पास रखी चीजों को सजाया गया है। चूल्हे पर पीतल के दो बर्तन रखे हैं, जिसके पास ही माला और फल भी नजर दिखाई दे रहे हैं। अगली तस्वीर में देखा गया कि ऐश्वर्या फर्श पर बैठकर केले के पत्ते पर कई मिठाइयाँ रखती हुई नजर आ रही हैं। उनके आसपास कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर उन्होंने गायों को पत्ते भी खिलाए। इस दौरान उनके साथ उनकी मां के अलावा कुछ महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने बेटों यात्रा और लिंगा के साथ रजनीकांत और लता का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। आप भी यहां देखिए ऐश्वर्या राजनीकांत द्वारा शेयर की गई कई सारी तस्वीरें। 

    ऐश्वर्या राजनीकांत की इन तस्वीरों को फैंस भले ही पसंद करते हुए नजर आएं, लेकिन उन्होंने धनुष को भी इस खास मौके पर काफी मिस किया। फैंस ने अपने दिल की बात कमेंट्स लिखकर शेयर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- धनुष अन्ना मिसिंग। दूसरे यूजर ने अपनी बात रखते हुए लिखा- प्लीज धनुष को भी इसमें ज्वाइन करें। वहीं, कुछ लोग सुपर स्टार रजनीकांत के चेहरे पर आई मुस्कान को देखकर काफी खुश हुए हैं। उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई है कि उनका परिवार ऐसे ही मुस्कुराता रहे। 

    Tags