एनिमल पार्क में होगा शाहिद कपूर का कैमियो? कबीर सिंह एक्टर ने दिया ये जवाब

    एनिमल पार्क में कबीर सिंह बनकर आएंगे शाहिद कपूर? एक्टर की बातों से मिला ये हिंट

    एनिमल पार्क में होगा शाहिद कपूर का कैमियो? कबीर सिंह एक्टर ने दिया ये जवाब

    संदीप रेड्डी वांगा साउथ के साथ साथ बॉलीवुड के भी एक जबरदस्त डायरेक्टर बन गए हैं। उनकी फिल्म कबीर सिंह और एनिमल ने बॉलीवुड की दुनिया में खूब धूम मचाई है। एनिमल के तो सीक्वल एनिमल पार्क का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। लोग एनिमल पार्क देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि इस फिल्म को आने में अभी टाइम लगेगा। इससे पहले संदीप पहले ही कह चुके हैं कि उनकी एनिमल पार्क में पहले से कहीं ज्यादा वॉयलेंस होगा और फिल्म का लेवल और हाई होगा।

    अब इसी बीच ये भी कहा जा रहा है कि एनिमल पार्क में शाहिद कपूर के कैरेक्टर कबीर सिंह की एंट्री हो सकती है। वो कैमियो में फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता खबर नहीं है। अब खुद शाहिद कपूर ने इन अफवाहों का जवाब दिया है। जूम से हुए बातचीत में शाहिद कपूर ने कहा, ''अभी मैं सिर्फ मास एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा के लिए शूट कर रहा हूं। बाकी कोई भी चीजें अब फाइनल होंगी तो मैं तब ही उनको लेकर बात कर पाऊंगा।''

    शाहिद कपूर ने फिलहाल सीधे सीधे इस खबर को नकारा नहीं है। पिछले दिनों उनसे एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के क्रॉसओवर को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो वो जरूर करना चाहेंगे क्योंकि ये ऑडियंस को पसंद आएगा। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि क्या ये प्रैक्टिकली हो पाएगा।

    9 फरवरी को रिलीज हो रही है शाहिद कपूर की फिल्म

    शाहिद कपूरा का सारा फोकस फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पर है। फिल्म में कृति सेनन लीड रोल मे हैं। 9 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो रही है और इसे वैलेंटाइन डे की बड़ी फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अलग है। कृति सेनन इस फिल्म में रोबोट की भूमिका में है।

    Tags