Animal Park में होंगे विक्की कौशल, रणबीर कपूर के दोस्त बनेंगे या दुश्मन?

    Animal Park में होगी कैटरीना कैफ के पति की एंट्री, रणबीर कपूर संग भिड़ते आएंगे नजर या दोस्ती का बढ़ाएंगे हाथ?

    Animal Park में होंगे विक्की कौशल, रणबीर कपूर के दोस्त बनेंगे या दुश्मन?

    साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल ने थिएटर पर खूब बवाल मचाया। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम रोल मे थे। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के क्लाईमैक्स में साफ हो गया था कि फिल्म का सीक्वल एनिमल पार्क आएगा। इसमें रणबीर कपूर का डबल रोल देखने को मिलेगा। 

    हालांकि फिल्म का लेटेस्ट अपडेट तो आपको हैरान कर देगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विक्की कौशल की एंट्री कराई जा सकती है। फिलहाल एक्टर को अप्रोच किया गया है और कहा जा रहा है कि विक्की कौशल फिल्म के खतरनाक विलेन बनेंगे। जैसे पिछली बार बॉबी देओल ने अबरार हक के कैरेक्टर में होश उड़ा दिए थे। देखना होगा कि ये डील कब पक्की होती है। 

    वैसे संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ नजर आने ही वाले हैं। जिसमें आलिया भट्ट भी लीड रोल मे हैं।

    फिलहाल विक्की कौशल की बात करें तो उन्हें पिछले साल सैम बहादुर में देखा गया था। ये फिल्म एनिमल के साथ ही रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म एनिमल की आंधी में बह गई थी। अब विक्की कौशल फिल्म छावा में रश्मिका मंदाना के साथ होंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट भी लगी है। लेकिन वो फिर भी जख्मी हाथ के साथ ही वर्कआउट करते नजर आए थे।

    फिलहाल तो एनिमल की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ स्प्रिट फिल्म पर बिजी हैं। लेकिन रिपोर्ट्स आई थीं कि संदीप ने अपनी राइटिंग टीम को फिल्म की स्क्रिप्ट का काम दे दिया है और वो हर महीने इसका अपडेट लेते रहेंगे। एनिमल पार्क का बेसिक आइडिया तो संदीप रेड्डी ने एनिमल लिखते वक्त ही तैयार कर लिया था। अब डिटेल में फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो।

    Tags