Year Ender 2023: सलमान खान ने गौरी खान के साथ दिया पोज़, एक साथ नज़र आया देओल परिवार , इस साल के वायरल वीडियोज

    सलमान खान ने विक्की कौशल को किया था इग्नोर, ये हैं इस साल के सबसे ज्यादा वायरल वीडियो 

    Year Ender 2023: सलमान खान ने गौरी खान के साथ दिया पोज़, एक साथ नज़र आया देओल परिवार , इस साल के वायरल वीडियोज

    ये जाता हुआ साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास रहा। कई शानदार फिल्मों को OTT और थिएटर पर ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला। इसके साथ ही कई नए एक्टर्स की एंट्री हुई। इस साल ऑडियंस को कुछ ऐसा देखने को मिला जो खूब वायरल हुआ। हम बात कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स की उन वीडियोज के जो खूब वायरल हुईं।

    ये हैं इस साल की बॉलीवुड वायरल वीडियोसज-

    राहा कपूर का पहला वीडियो

    क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा कपूर को दुनिया से मिलवाया। कपूर परिवार के क्रिसमस लंच से पहले पैपराजी के सामने आते हैं और राहा को एक नई दुनिया से मिलवाते हैं। ये राहा की ब्लू और ग्रे आंखे देख कर यूजर्स उनकी तुलना राज कपूर और ऋषि कपूर से कर रहे हैं। राहा की पहली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

    शाहरुख़ खान के परिवारके साथ सलमान खान का पोज़

    ये साल की सबसे वायरल वीडियो में से एक हैं। मौका था NMACC लॉन्च है। इस मौके पर गौरी खान अपने दोनों बच्चों के साथ मीडिया के साथ पोज़ दे रहे थे। तभी वहां सलमान आते हैं और शाहरुख़ खान के परिवार के साथ पोज़ देते हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो खुश हो गया।

    दीपिका पादुकोण का जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ वीडियो

    दीपिका पादुकोण का एक इंस्टाग्राम वीडियो खूब वायरल हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया था जिसमें वो लिप्सिंग और एक्सप्रेशन देती दिखी। दीपिका का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    देओल परिवार

    सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 के सफल होने के बाद उनकी सौतेली बहन ईशा, अहाना और बॉबी देओल एक साथ नज़र आये थे। ईशा ने भाई की फिल्म ग़दर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। ये इतने सालों में ये पहला मौका था जब देओल परिवार के ये सौतेले बहन-भाई एक साथ नज़र आये थे। वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर

    आइफा अवार्ड 2023 अबु धाबी में हुआ था। अवार्ड नाईट से पहले आइफा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान और विक्की कौशल का आमना-सामना हुआ था। यहां सलमान कई सारे बॉडीगार्ड्स के साथ नज़र आ रहे थे। तभी विक्की वहां से गुजरते हुए सलमान खान से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं। यहां सलमान जानबूझकर कर या अनजाने में उन्हें इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। ये वीडियो वायरल हुआ था और दबंग खान को ट्रोल भी किया गया था।

    विक्की कौशल डांस वीडियो

    विक्की कौशल पंजाबी म्यूजिक के जबरदस्त फैन हैं। कई मौकों पर उन्हें डांस करते हुए भी देखा गया है। यहां तक की ज़रा हटकेज़रा बचके फिल्म प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर विक्की ने अपने डांस मूव्स से सारा अली खान को भी हैरान कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डांस वीडियो शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ।

    Tags