पुष्पा से डरे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, सिंघम 3 की रिलीड डेट होगी पोस्टपोन?
रोहित शेट्टी और अजय देवगन अल्लू अर्जुन से डरे, पुष्पा 2 से नहीं करना चाहते क्लैश
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 का भी काफी इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में की अभी सिर्फ अनाउंसमेंट हुई थी और धीरे धीरे इस पर काम हो रहा है। रोहित शेट्टी पहले ही तरह इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और अजय देवगन सिंघम बनकर एक बार फिर से दहाड़ेंगे। फिल्म को अगले साल 15 अगस्त, 2024 को रिलीज करने की प्लानिंग है।
हालांकि इसी हफ्ते मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि वो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 को भी 15 अगस्त, 2024 को रिलीज करेंगे। इसके चलते अब सिंघम 3 और पुष्पा 2 में क्लैश हो जाएगा। इसलिए अब खबरें सामने आ रही है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
हो सकता है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म के लिए किसी तरह का कोई बड़ा क्लैश ना चाहते हों। फिलहाल तो हमें इंतजार ही करना होगा कि आगे क्या होता है।
वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर सिंघम 3 के अलावा भोला 2 में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म 'मैदान' भी है जो कुछ समय बाद रिलीज होगी। ये फिल्म काफी समय से बनकर तैयार है। फिल्म में एक्टर फुटबॉट कोच की भूमिका निभाएंगे।
वहीं रोहित शेट्टी डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। वो द इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज ला रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ऑबेरॉय नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
अजय और रोहित के अलावा बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास भी पु्ष्पा 2 के अलावा काफी फिल्में लाइनअप मे हैं। लेकिन उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ पुष्पा 2 पर लगाया हुआ है। इस फिल्म में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।