अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन का हिंदी में ज्ञान सुन उड़ रहा है मज़ाक, यूजर्स बोले -फूंक कर आई है

    न्यासा देवगन को ऐसे बोलते सुन छूट गई लोगों की हंसी

    अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन का हिंदी में ज्ञान सुन उड़ रहा है मज़ाक, यूजर्स बोले -फूंक कर आई है

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा फिल्मों से दूर हैं लेकिन किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। न्यासा को अक्सर पार्टीज़ में देखा गया है। लेकिन उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें न्यासा सभी को पढ़ने की सलाह दे रहे हैं। अजय और काजोल की बेटी को ऐसे बात करते देख सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।

    इस वीडियो में न्यासा को एथनिक वियर में देखा जा सकता है। हाथ में माइक पकड़े न्यासा इवेंट में मौजूद बच्चों को पढ़ने का ज्ञान दे रही हैं।इस वीडियो में न्यासा एक जगह हिंदी बोलते हुए अटक जाती हैं। न्यासा कहती हैं कि मुझे पढ़ना बहुत पसंद था। मैं हर दिन दो तीन किताबें पढ़ती थी। आप पढ़ना कभी बंद मत करो। अब न्यासा को इतनी सारी हिंदी बोलते देख यूजर्स हैरान हो गये हैं।

    न्यासा देवगन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा -खुद पहले पार्टी छोड़ कर पढ़ना शुरू कर।’ अन्य यूजर ने लिखा -हिंदी बोलना तो सीख ले फिर पढ़ना, एक अन्य यूजर ने न्यासा इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा -कम से कम इसे इतनी हिंदी बोलनी तो आती है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा न्यासा -फूंक ककर आई है ये।’ एक ने लिखा -न्यासा फिल्मों में मत आना, हम झेल नहीं पाएंगे।;

    बता दें, पिछले दिनों न्यासा का एक वीडियो सामने आया है था जिसमें इन्हें लड़खड़ाते हुए देखा गया था। उस समय कहा गया था कि उस पार्टी में न्यासा ने खूब शराब पी थी जिसके बाद वो चल भी नहीं पा रही थी। इसके आलावा न्यासा अक्सर पार्टीज में ही ही नज़र आती हैं वो भी अपने खास दोस्त ओरी के साथ।

    Tags